पृथ्वी शॉ ने मुशीर खान को बल्ले से मारने की कोशिश की

पृथ्वी शॉ का हमेशा विवादों से गहरा नाता रहा है। अपने खेल से ज्यादा ये खिलाड़ी दूसरे बवालों के चलते चर्चा में ज्यादा रहता है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में महाराष्ट्र और मुंबई के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ और उनके पूर्व साथी मुशीर खान के बीच मैदान पर एक झड़प हो गई।

पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए 220 गेंदों पर 181 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने 305 रनों की बड़ी साझेदारी की। यह घटना तब हुई जब 74वें ओवर में मुशीर खान की गेंद पर पृथ्वी शॉ कैच आउट हो गए। पवेलियन लौटत समय मुशीर खान ने कथित तौर पर धन्यवाद कहकर उनका मजाक उड़ाया। इस पर पृथ्वी शॉ गुस्से में मुशीर खान की ओर बढ़े और उन्होंने अपना बल्ला उठाने और स्पिनर का कॉलर पकड़ने की कोशिश की अंपायर और बाकी खिलाड़ियों ने शॉ को रोका। इसके बाद जब पृथ्वी शॉ ड्रेसिंग रूम की तरफ वापस आ रहे थे तब उनकी सिद्धेश लाड से भी बहस हो गई थीा। फिर अंपायर को बीच बचाव के लिए बीच में आना पड़ा।

बीसीसीआई ले सकता है एक्शन

शॉ के इस रवैये को देखते हुए बीसीसीआई उनपर कोई एक्शन भी ले सकता है। क्रिकेट के खेल पर मैदान में कई बार ऐसे बवाल होते हैं लेकिन साथी खिलाड़ी को मारने दौड़ना या कॉलर पकड़ना ठीक नहीं है। ऐसे में अगर ये मामला बोर्ड तक पहुंचा तो शॉ को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत या कार्रवाई की खबर सामने नहीं आई है।