सीएम की घोषणा के बाद तैयार हुआ महिला सुरक्षा का व्यापक प्लान, AI बेस्ड कैमरे करेंगे अलट

भोपाल: हाल ही में हुई कलेक्टर-कमिश्नर और एसपी-आईजी कॉफे्रंस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस, प्रशासन और नगरीय निकाय के अफसरों को निर्देश दिए थे। उनके निर्देश मिलने ही पुलिस मुख्यालय ने महिला सुरक्षा को लेकर एआई आधारित कैमरे के जरिए अलर्ट करने का प्लान तैयार कर लिया है। प्रदेश के शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले कैमरे अब महिला सुरक्षा पर भी नजर रखेंगे, और महिला के सामने आने वाले किसी भी आपात स्थिति में वे खुद ब खुद पुलिस को पुलिस को अलर्ट जनरेट भी करेंगे।

इसमें 6 तरह से महिलाओं की सुरक्षा ये कैमरे करेंगे। जिसमें सुनसान या अंधेर रास्तों पर चलती महिलाओं की पहचान करेंगे। लड़कियों के स्कूलों या कॉलेजों के पास संदिग्ध लोग या हुडदंगियों की पहचान ये कैमरे करेंगे। महिलाओं का दोपहिया वाहनों से पीछा करने वाले वाहन की स्थिति और वाहन का पूरा डेटा पुलिस तक आॅटोमैटिक जनरेट कर भेजेंगे। सड़क पर बने पुल या रेलवे ट्रैक पर कूट जाने की कोशिश करने वाली महिला की पहचान कर तुरंत पुलिस को अलर्ट जनरेट करेंगे। अकेली महिला या बुजुर्ग को सुनसान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या बस स्टॉप पर देखते ही कैमरे पुलिस को अलर्ट जनरेट कर सूचित करेंगे वहीं महिला के साथ सड़क पर किसी भी तरह की हाथापाई या झगड़े की स्थिति पर भी अलर्ट जनरेट करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि यह सिस्टम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ग्लोबल स्तर पर मानक और पैमाने स्थापित करेगा। 

बताया जाता है कि इस प्रोजेक्ट पर पुलिस को शासन स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के अमल में आने तक शहरों में अभी लगे कैमरों के जरिए भी महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने का प्रयास पुलिस की ओर से होंगे।