मंत्री पटेल ने दिल्ली में पीएम मोदी को सौंपा 108 नदियों के उद्गम का जल

भोपाल: एमपी के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मंत्री पटेल ने पीएम को दो सालों में 108 नदियों के उद्गम की यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश भर से संकलित किए गए 108 जल कलश भेंट किए। मंत्री पटेल ने अपनी नर्मदा परिक्रमाओं पर लिखी गई किताब परिक्रमा-कृपा सार भी प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की। प्रहलाद पटेल ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा से जुड़े अन्य प्रसंगों पर आधारित एक दूसरी किताब भी जल्दी प्रकाशित होगी। मंत्री प्रहलाद पटेल की बेटी फलित सिंह पटेल ने नदियों का जल रखने के लिए खुद एक बॉक्स तैयार कराया। इसमें एमपी की 108 नदियों के उद्गम स्थलों के नाम और मैप पीतल से बनाया गया। मंत्री प्रहलाद पटेल की बेटी फलित सिंह पटेल ने नदियों का जल रखने के लिए खुद एक बॉक्स तैयार कराया। इसमें एमपी की 108 नदियों के उद्गम स्थलों के नाम और मैप पीतल से बनाया गया।