दिल्ली पुलिस ने लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार को दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कथित आतंकवादी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शब्बीर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए एक बड़े नेटवर्क को […]
केरल चुनाव से पहले सियासी घमासान: विजयन बोले- राहुल में कार्यकर्ता जितनी समझ नहीं, कांग्रेस भाजपा की ‘बी-टीम’

केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान बढ़ गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कांग्रेस के लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय नेता होने के बावजूद केरल के एक साधारण कांग्रेस कार्यकर्ता जितनी भी बुनियादी समझ नहीं रखते। विजयन ने कांग्रेस को […]
आंध्र प्रदेश: मार्कपुरम में भीषण बस हादसा, टक्कर के बाद आग में कई जिंदा जले

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। हैदराबाद से पामुर की ओर जा रही एक निजी ट्रैवल बस की सामने से आ रही एक टिपर लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग […]
अलवर के नीमराणा में AC फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

राजस्थान के अलवर जिले के घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ट्रांस एचसीआर एयर कंडीशनर कंपनी में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरी फैक्ट्री कुछ ही देर में आग की चपेट में आ गई। घटना मंगलवार सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। आग लगने के […]
पंजाब: वेयरहाउस अधिकारी गगनदीप रंधावा ने मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप लगाकर सुसाइड किया, पूर्व मंत्री-पिता-PA पर FIR दर्ज

पंजाब में राजनीतिक तूफान मच गया है। पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार तड़के सेलफॉस जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उन्होंने एक छोटा वीडियो बनाया, जिसमें परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर गंभीर आरोप लगाए दबाव, मारपीट, धमकी और उत्पीड़न का। वीडियो सोशल मीडिया पर […]
मथुरा: फरसा वाले बाबा की कुचलकर हत्या, मथुरा में बवाल, हाईवे पर जाम

मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दुखद घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया। गौ-सेवा और गोरक्षा के लिए जाने-माने संत चंद्रशेखर, जिन्हें स्थानीय लोग ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से पुकारते थे, की एक वाहन से टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना नवीपुर गांव के […]
आगरा: कैला देवी दर्शन से लौटते श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से टकराई: 5 की मौत, 4 घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। राजस्थान के प्रसिद्ध कैला देवी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चित्राहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा […]
राजस्थान: जालोर में एथेनॉल टैंकर पलटा, ड्राइवर जलकर मरा

जालोर जिले के सिंवाड़ा ओवरब्रिज के पास जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-68) पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक एथेनॉल से लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें आग लग गई, जिससे सड़क पर करीब 200 मीटर तक लपटें फैल गईं। हादसे में टैंकर चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, […]
दिल्ली: पालम में चार मंजिला इमारत में भीषण आग, 9 लोगों की मौत

राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी इलाके पालम के साध नगर (राम चौक मार्केट) में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने दहशत मचा दी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन नाबालिग बच्चियां भी शामिल हैं। तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया […]
राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में कांग्रेस के 37 विधायक हिमाचल से लौटे, बिहार में 2 कांग्रेस विधायक गायब; क्रॉस वोटिंग का संकट

राज्यसभा की 11 सीटों (बिहार में 5, ओडिशा में 4 और हरियाणा में 2) के लिए आज मतदान जारी है। कुल 37 सीटों में से 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। तीन राज्यों में सियासी तनाव चरम पर है, जहां पार्टियां क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’ का सहारा ले रही हैं। […]