तमिलनाडु 2026: DMK ने 21 दलों का महागठबंधन बनाया, कांग्रेस को 28 सीटें

तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में एक मजबूत गठबंधन खड़ा किया है, जिसमें कुल 21 दल शामिल हैं। इस गठबंधन में कांग्रेस एक बार फिर प्रमुख सहयोगी के रूप में शामिल है। हाल ही में DMK और तमिलनाडु […]

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया

देश में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए नामांकन आज (गुरुवार) अंतिम दिन है। कांग्रेस पार्टी ने इनमें से कई राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु की सीटों पर अपने प्रत्याशी तय किए हैं। कांग्रेस ने तेलंगाना की दो सीटों […]

TMC ने राज्यसभा के लिए 4 उम्मीदवार घोषित: बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी, कोएल मलिक

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल से चार उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी ने राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक विशेषज्ञता, कानूनी ज्ञान और सांस्कृतिक लोकप्रियता को संतुलित करते हुए इन चेहरों को चुना है। टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस सूची साझा करते हुए कहा […]

प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल यात्रा पर कांग्रेस का तीखा हमला: ‘नैतिक कायरता’ का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय इजराइल यात्रा शुरू हो गई है, जिसके चलते देश में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस दौरे की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस का आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गाजा में सैन्य कार्रवाइयों और नीतियों की व्यापक […]

जीतू पटवारी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सीएम मोहन यादव को हटाने की मांग

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर राज्य की राजनीति में खलबली मचा दी है। पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। पत्र में पटवारी ने दावा किया है कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाए […]

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का मिशन बंगाल: हर विधानसभा के लिए बनेगी अलग ‘चार्जशीट’, टीएमसी विधायकों की घेराबंदी तेज

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पदभार संभालते ही अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के नेताओं और चुनाव प्रभारियों के साथ पहली बड़ी रणनीतिक बैठक की, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक आक्रामक ब्लूप्रिंट तैयार किया गया। इस बैठक का मुख्य केंद्र पिछले 15 वर्षों के […]

‘गोमांस’ मुद्दे पर कांग्रेस ने मांगा महापौर का इस्तीफा; वेटनरी डॉक्टर बेनीप्रसाद गौर सस्पेंड

राजधानी के स्लॉटर हाउस में संदिग्ध गोमांस मिलने का मामला अब सियासी जंग में तब्दील हो चुका है। मंगलवार को नगर निगम परिषद की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। जहाँ कांग्रेस पार्षदों ने महापौर के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की, वहीं भाजपा पार्षदों ने भी अपनी ही सत्ता के खिलाफ मोर्चा खोलते […]

मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने आज से अपना आंदोलन शुरू किया है। कांग्रेस इस मुद्दे को ग्राम पंचायत स्तर वक ले जाना चाहती है, इसके चलते मनरेगा बचाओ संग्राम में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों कोजिम्मेदारी दीगई है। मौजूदा सांसरदों, विधायकों के साथ पूर्व सांसर्दो, मंश्रियों, विधायकों, संगठन के पदाधिकारियों को अलग […]

शशि थरूर का नेहरू पर बड़ा बयान: लोकतंत्र के संस्थापक, लेकिन गलतियों को भी मानना चाहिए

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर संतुलित और विचारोत्तेजक बयान दिया है। उन्होंने नेहरू को भारतीय लोकतंत्र का संस्थापक करार दिया, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि वे उनकी हर नीति और फैसले का अंधभक्त नहीं हैं। थरूर ने कहा कि वे नेहरू के विचारों, […]

पृथ्वीराज चव्हाण का विवादित बयान: ‘क्या ट्रंप मोदी जी को किडनैप कर लेंगे?’ भाजपा भड़की

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण के एक हालिया बयान ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। चव्हाण ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए ऊंचे टैरिफ और वेनेजुएला में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए विवादास्पद टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय प्रधानमंत्री […]