छत्तीसगढ़ की तर्ज पर विधायकों को ₹1.75 लाख वेतन और भत्ते देने की तैयारी चल रही है।

विधायकों और पूर्व विधायकों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है, क्योंकि राज्य सरकार ने विधायकों के वेतन और भत्ते बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए सरकार ने नौ साल बाद एक समिति का गठन किया है, जिसकी बैठक 11 नवंबर को होनी है। राज्य सरकार विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र […]
यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे IG रतनलाल डांगी पुलिस अकादमी से हटाए गए

छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी, चंदखुरी, के निदेशक IG रतनलाल डांगी को एक सब-इंस्पेक्टर (SI) की पत्नी द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बीच उनके पद से हटा दिया गया है। गृह विभाग ने तत्काल प्रभाव से डांगी को पुलिस अकादमी से हटाकर पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अटैच कर दिया है। तत्काल एक्शन और […]
DMF घोटाले में EOW की बड़ी छापेमारी: छत्तीसगढ़ में 12 ठिकानों पर दबिश, राजनांदगांव में तीन कारोबारी घरों पर कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के डीएमएफ घोटाले में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने बुधवार सुबह व्यापक छापेमारी की। टीम ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में घोटाले से जुड़े ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं के 12 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। जांच अधिकारियों की टीम ने रायपुर में पांच जगहों पर छापा मारा, जबकि दुर्ग में दो, राजनांदगांव में चार और कुरूद में […]
गर्भवती महिला से जांच के दौरान छेड़छाड़; डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

भिलाई के एक डायग्नोस्टिक्स सेंटर में गर्भवती महिला से जांच के दौरान छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसके बाद से वह फरार है। क्या है पूरा मामला? घटना गुरुवार (16 अक्टूबर) को भिलाई के नेहरू नगर स्थित इमाजेस लैब डायग्नोस्टिक्स […]
छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गढ़चिरौली में बड़ा नक्सली सरेंडर: 60 ने हथियार डाले, मोस्ट वांटेड ‘भूपति दादा’ भी शामिल

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। यहाँ पोलित ब्यूरो मेंबर मोजुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत 60 नक्सलियों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया है। यह सरेंडर नक्सलवाद की कमर तोड़ने वाला माना जा रहा है। भूपति दादा नक्सल संगठन का एक अति-उच्च […]
रायपुर में शराब भट्टी पर की बेरहम हत्या, रॉड से पीटकर आरोपी फरार, पुलिस ने दबोचा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार की देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में स्थित सरकारी शराब दुकान पर तैनात गार्ड की एक युवक ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी, जिसकी पहचान 32 वर्षीय भींगराज बघेल के रूप में हुई है, को गिरफ्तार कर […]
नवा रायपुर IIIT में सनसनी: AI से 36 छात्राओं की 1000 अश्लील तस्वीरें बनाने वाला छात्र गिरफ्तार

नवा रायपुर: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में एक बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के एक छात्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके कॉलेज की 36 छात्राओं की 1000 अश्लील तस्वीरें बना डालीं। पुलिस ने आरोपी छात्र को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी […]
RKM पावर प्लांट में बड़ा हादसा, मेंटेनेंस लिफ्ट 40 मीटर की ऊंचाई से गिरी; 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

सक्ती (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार देर रात एक बड़ा और दुखद हादसा हो गया। प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के दौरान मजदूरों को ले जा रही एक लिफ्ट करीब 40 मीटर की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में 3 मजदूरों की मौके पर […]
“रायपुर में मैट्रिमोनियल ठगी का भंडाफोड़: 50 लाख की लूट, 4 ठग गिरफ्तार, सैकड़ों बैंक खातों की जांच शुरू!”

रायपुर पुलिस ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर शादी का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने रायपुर में दो स्थानों पर नकली दफ्तर स्थापित किए थे और अब तक 50 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने की बात सामने आई है। […]
“कातिल दवा” वाली कंपनी के सारे प्रोडक्ट मप्र में बैन…

छंदवाड़ा में कोल्डरिफ सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्यप्रदेश में बैन कर दिया है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है। सिरप बनाने वाली फैक्ट्री कांचीपुरम में है, इसलिए घटना के संज्ञान में आने […]