MP में भीषण गर्मी: राजगढ़ में 45°C पार, 4 दिन लू का अलर्ट

मध्य प्रदेश इन दिनों तेज धूप और लू की मार झेल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजगढ़ जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो पूरे राज्य में सबसे ऊंचा दर्ज किया गया। कई अन्य इलाकों में भी पारा 43-44 डिग्री के आसपास घूम रहा है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ […]

भोपाल: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला, आरोपी ने की आत्महत्या

पिपलानी पुलिस थाना क्षेत्र के सोनागिरी सी-सेक्टर में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद महिला को मृत समझकर आरोपी ने खुद अपने गले और पेट में चाकू घोंप […]

MP में भीषण गर्मी: 15 शहरों में पारा 43°C पार, खंडवा सबसे गर्म

मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को राज्य के 15 शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। खंडवा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंचा। तेज धूप और लू ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर […]

धार भोजशाला: हाईकोर्ट ने माना वाग्देवी मंदिर, नमाज की अनुमति रद्द; हिंदुओं को पूजा का अधिकार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर को राजा भोज काल का वाग्देवी मंदिर माना है। कोर्ट ने हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार देते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का 2003 का आदेश आंशिक रूप से निरस्त कर दिया और परिसर में नमाज की अनुमति रद्द कर दी। कोर्ट […]

भोपाल: लक्ष्मी टॉकीज के पास फलों के ठेलों में लगी आग, विधायक आतिफ अकील ने लोगों के साथ बुझाई

पुराने शहर में लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराए के पास शुक्रवार देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग फलों से भरे ठेलों में लगी थी, जिससे कई ठेले जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही उत्तर विधायक आतिफ अकील मौके पर पहुंचे। उनका घर भी इसी सराए में है। विधायक ने स्थानीय लोगों के […]

इंदौर: डीयू ड्रॉप फैक्ट्री में भीषण आग, 4 घंटे बाद भी काबू नहीं

धार रोड स्थित डीयू ड्रॉप एरिगेशन प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि काले धुएं का गुब्बार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू न […]

“मानसून की रफ्तार तेज, भोपाल में पिघली सड़कें, MP-UP-राजस्थान में लू का कहर” 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार केरल में सामान्य से 5-6 दिन पहले पहुंच सकता है। लेकिन प्रशांत महासागर में बन रहे मजबूत अल नीनो (सुपर अल नीनो) के कारण पूरे मानसून सीजन में बारिश औसत से कम (लगभग 92%) रहने की आशंका है, जिससे सूखे का खतरा बढ़ गया है। […]

खंडवा में भीषण हादसा: पुल से 200 फीट खाई में गिरी बोलेरो, टैक्सी ड्राइवर की मौत

खंडवा जिले में शुक्रवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गई। भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर इंदिरा सागर पावर स्टेशन के पास रिटेनिंग वॉल तोड़ते हुए करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। नर्मदानगर टीआई विकास खिंची ने बताया कि सूचना […]

MP में 4 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट: 40 जिलों में गर्म हवाएं, 5 में तेज लू

मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को राज्य के कई इलाकों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। शाजापुर और छतरपुर के नौगांव सबसे गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों का तापमान मौसम विभाग का […]

PM की ईंधन संयम अपील के बावजूद MP में BJP नेताओं की वाहन रैलियां, 9 में से सिर्फ 2 पर कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 मई को डीजल-पेट्रोल का संयमित उपयोग करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील के बावजूद मध्य प्रदेश में कई BJP नेता वाहन रैलियां निकाल रहे हैं। प्रदेशभर से 8 जगहों पर काफिलों के साथ शक्ति प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपील के बाद अपने […]