इंदौर MIC बैठक: विकास के लिए 1530 करोड़ का लोन मंजूर; मंदिरों के कचरे के लिए अब आएगी अलग गाड़ी

इंदौर नगर निगम मुख्यालय में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित एमआईसी की बैठक में शहर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विकास कार्यों, जल आपूर्ति और सीवरेज परियोजनाओं के लिए 1,530 करोड़ रुपये के ऋण को स्वीकृति दी गई। इस राशि का एक बड़ा हिस्सा प्रधानमंत्री आवास योजना […]
शहडोल: ड्यूटी के दौरान कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मोबाइल विवाद बना वजह!

शहडोल पुलिस लाइन (रक्षित केंद्र) में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ पदस्थ 29 वर्षीय कॉन्स्टेबल शिशिर सिंह राजपूत ने अपनी ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना रात करीब 1:25 बजे की है, जब शिशिर अलाव तापते हुए ड्यूटी पर तैनात थे। गोली चलने की आवाज […]
जबलपुर: माता गुजरी कॉलेज में छात्रवृत्ति घोटाला; छात्रा के बजाए दूसरे के खाते में जा रहा था पैसा

जबलपुर के प्रतिष्ठित माता गुजरी महिला महाविद्यालय में छात्रवृत्ति वितरण में बड़ी धांधली का मामला प्रकाश में आया है। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पूर्णिमा चौधरी ने आरोप लगाया है कि पिछले दो वर्षों से उनकी स्कॉलरशिप की राशि उनके बैंक खाते में आने के बजाय किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की जा […]
भोजशाला पर SC का फैसला: बसंत पंचमी पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा, दोपहर 1-3 बजे नमाज

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित विवादित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन हिंदू समुदाय को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा-अर्चना की अनुमति दी है, जबकि मुस्लिम समुदाय को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुमे की नमाज […]
भोपाल में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग यूनिट्स से 2 लाख लोगों को खतरा: NGT ने सरकार और नगर निगमों को दिए सख्त निर्देश

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की केंद्रीय पीठ ने मध्य प्रदेश में बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण और माइक्रोप्लास्टिक्स के खतरों पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति श्यौ कुमार सिंह और विशेषज्ञ सदस्य सुधीर कुमार चतुर्वेदी की पीठ ने भोपाल का विशेष उल्लेख करते हुए बताया कि शहर में 50 से अधिक अवैध प्लास्टिक रीसाइक्लिंग यूनिट्स संचालित हो […]
भोपाल: RGPV गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक छात्रा ने लगाई फांसी, हॉस्टल स्टाफ से विवाद की चर्चा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर स्थित RGPV (राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) के गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 19 वर्षीय सव्याश्री मुनागला के रूप में हुई है, जो धार जिले की रहने वाली थी और कॉलेज से कंप्यूटर साइंस एंड […]
एयर इंडिया की लापरवाही: इंदौर के दंपति ने एयरपोर्ट की कुर्सियों पर गुजारी रात, 16 घंटे देरी से पहुंचे घर

एयर इंडिया की अव्यवस्था और लापरवाही के कारण इंदौर के एक आईटी प्रोफेशनल दंपति को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खातीवाला टैंक निवासी योगेश वाधवानी अपनी पत्नी खुशबू के साथ केरल टूर से लौट रहे थे, लेकिन एयरलाइन की बार-बार फ्लाइट रिशेड्यूलिंग के कारण उनकी यात्रा 16 घंटे से अधिक लेट हो गई। कोच्चि […]
सीहोर की सत्य साई यूनिवर्सिटी पर राजस्थान SOG का छापा, 67 डिग्रियां जब्त

राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम ने बुधवार शाम मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी सहित कुल पांच स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। करीब 40 सदस्यों वाली इस टीम में 5 एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने रात 11 बजे तक दस्तावेजों की सघन जांच की। इस […]
छिंदवाड़ा जहरीली सिरप कांड: 24 बच्चों की मौत के मुख्य आरोपी की जमानत खारिज

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया न्यायालय ने बहुचर्चित ‘कोल्ड्रिफ सिरप कांड’ के मुख्य आरोपी और श्रीसन फार्मा के संचालक गोविंदनाथन रंगराजन सहित केमिकल एनालिस्ट के. महेश्वरी की जमानत याचिका रद्द कर दी है। न्यायालय ने 24 मासूम बच्चों की मौत के इस मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए आरोपियों को राहत देने से […]
हाईकोर्ट की फटकार के बाद इंदौर में ‘ऑपरेशन क्लीन’: 243 उद्योगों को नोटिस, कटेगी बिजली

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर के औद्योगिक इलाकों में फैल रहे जल और वायु प्रदूषण पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लिए जाने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना लाइसेंस और नियमों की अनदेखी पर प्रहार हाईकोर्ट के […]