भोपाल के पास भीषण हादसा: श्योपुर के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

भोपाल के पास बैरसिया क्षेत्र में शनिवार रात करीब 10 बजे एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें श्योपुर जा रही एक अर्टिगा कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में अर्टिगा में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री […]

असम राइफल्स जवान गोविंदा मालवीय का कैंसर से निधन, आज सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के आशापुर निवासी असम राइफल्स के जवान गोविंदा मालवीय का ब्लड कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद गुरुवार को असम के आर्मी अस्पताल में निधन हो गया। गोविंदा मालवीय असम राइफल्स में ERA (इंजन रूम आर्टिफिशर) के पद पर तैनात थे और उनकी ड्यूटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर थी। दो साल […]

 पेड़ काटने पर अब सीधे जेल, लापरवाही पर 2 इंजीनियर सस्पेंड

 नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेश के बाद भोपाल नगर निगम (BMC) पेड़ों की अवैध कटाई पर सख्त हो गया है। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने चेतावनी दी है कि शहर में बिना अनुमति के पेड़ काटने वालों को सीधे जेल जाना पड़ सकता है। इस सख्ती को लागू करने के लिए कमिश्नर ने वृक्ष […]

6 साल की बच्ची से  रेप आरोपी सलमान का ‘शॉर्ट एनकाउंटर’,  CM ने हटाया था SP

रायसेन में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान (23) को गुरुवार देर रात पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। छह दिन बाद भोपाल से गिरफ्तार किए गए आरोपी ने गौहरगंज ले जाते समय भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली मारकर उसे […]

MP में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों के नियम बदले, 2026 से 80% ही वेतन

मध्य प्रदेश के 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। वित्त विभाग ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा और 1978 के पुराने अवकाश नियम को समाप्त कर देगा। […]

गौहरगंज रेप केस : लाठीचार्ज के बाद पथराव, 6 जिलों की पुलिस तैनात

बुधवार को गौहरगंज में एक बड़ा प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदेशभर से हजारों लोग एक आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इकट्ठा हुए थे। लाठीचार्ज के जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। […]

₹1.20 करोड़ की अवैध शराब जब्त, गुजरात जा रहा था ट्रक

राजधानी पुलिस ने नए साल से पहले अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात एक ट्रक पकड़ा। इस ट्रक से कुल 1200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह शराब भोपाल से […]

 भोपाल के  ‘रोइंग महाकुंभ’ में 23 राज्यों के 400 एथलीट शामिल: CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन

राजधानी भोपाल के अपर लेक (बड़ा तालाब) में बुधवार, 26 नवंबर को 45वीं जूनियर नेशनल रोविंग चैंपियनशिप और 8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हो गया है। 30 नवंबर तक चलने वाली इस पाँच दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के 23 राज्यों से लगभग 400 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने […]

बहादुरपुरा में मामूली विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग: 19 साल के युवक की मौत, भाई-बहन घायल

जिले के रौन थाना क्षेत्र स्थित बहादुरपुरा गांव में मंगलवार शाम एक मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। नशे की हालत में आए कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें 19 वर्षीय राज भदौरिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बहन पिंकी भदौरिया और छोटा भाई मयंक भदौरिया गंभीर रूप […]

दिल्ली ब्लास्ट में फंसाने की धमकी से वरिष्ठ वकील ने की खुदकुशी

राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने सोमवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें खुलासा हुआ है कि वकील को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकाया था कि उनका नाम दिल्ली में हुए एक आतंकी साजिश और बम धमाके में आ […]