युवा-बदमाशों के बीच बुलेट और थार स्टेटस सिंबल

हरियाणा के नए डीजीपी ओपी सिंह आजकल अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि जिसके पास थार है हो सकता है कि उसमें पागलपन हो। उन्होंने कहा कि आजकल युवाओं और बदमाशों के बीच बुलेट और थार स्टेटस सिंबल बन गए हैं। डीजीपी ने कहा कि उनका मकसद किसी को टारगेट करना नहीं है बल्कि जागरूकता फैलना है कि […]
25 साल का हुआ उत्तराखंड, PM मोदी देंगे 8 हजार करोड़ का गिफ्ट

उत्तराखंड स्थापना की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देहरादून पहुंचेंगे। एफआरआई में होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री 8,200 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 12 योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ 19 नई योजनाओं की सौगात भी देंगे। इससे पहले उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को बधाई दी। […]
गाजीपुर: दहेज हत्या की ‘मृतका’ ग्वालियर में प्रेमी के साथ मिली जिंदा, केस निकला फर्जी

गाजीपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें दहेज हत्या की शिकार बताई गई युवती मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपने प्रेमी के साथ जीवित पाई गई। जांच के दौरान दहेज हत्या का सारा आरोप झूठा साबित हुआ। यह घटना सादात थाना क्षेत्र के बरहपार भोजूराय गांव की है। साल 2023 […]
रिटायर्ड DSP से 2.33 लाख की साइबर ठगी, झारखंड से आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: आजाद नगर इलाके में एक सेवानिवृत्त डीएसपी को ठगी का शिकार बनाया गया। हैकर्स ने फोन करके खुद को ट्रेजरी अधिकारी बताते हुए उनके खाते से 2 लाख 33 हजार रुपये उड़ा लिए। इस मामले में पुलिस ने गैंग के एक सदस्य प्रशांत कुमार मंडल (झारखंड के ग्राम घोर्मारा का निवासी) को गिरफ्तार कर […]
दीप्ति शर्मा ने महाकाल से लिया आशीर्वाद, विश्व कप जीत का श्रेय बाबा को

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 की नायिका, आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा ने शनिवार सुबह उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। हाल ही में भारत को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली इस ऑलराउंडर ने भस्म आरती में शिरकत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दीप्ति ने कहा कि यह जीत […]
7 महीने तक युवती से दुष्कर्म, फिर शादी से किया इंकार, दूसरी युवती से की शादी

भोपाल: बैरसिया इलाके में सात महीने एक युवती के साथ उसका कथित प्रेमी दुष्कर्म कर रहा, लेकिन बाद में उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के अलावा उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। टीआई वीरेंद्र कुमार सेन के मुताबिक 18 वर्षीय युवती बैरसिया में रहती है। मार्च महीने में […]
मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़े ट्रक में लगी आग, लगा जाम, रूट किया डायवट

भोपाल: एमपी नगर इलाके में स्थित मेट्रो स्टेशन के नीचे खडे ट्रक में कल देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में ही पूरा केबिन धुं-धुंकर जल उठा। आग की लपटें 10 फीट ऊपर तक उठ गईं। इस वजह से एक ओर का रास्ता डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक रात में मेट्रो स्टेशन के नीचे […]
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय सम्मेलन 2025 का उद्घाटन

भोपाल: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल और म्यूजियम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय सम्मेलन (7 से 9 नवम्बर) संग्रहालयों की सामाजिक भूमिका, सामुदायिक सहभागिता और सांस्कृतिक विविधता के संरक्षण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में याद किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन मानव संग्रहालय […]
ऑस्ट्रेलिया पर जीत की ‘हैट्रिक’ बनाने का सुनहरा अवसर

13 साल में ऑस्ट्रेलिया में कभी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस दोपहर 1.15 बजे होगा। 13 सालों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कभी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है, आज टीम के पास तीसरी बार सीरीज जीतने का […]
किसानों को पहली बार 13 नवंबर को मिलेगा भावांतर

भोपाल: प्रदेश के किसानों को पहली बार 13 नवंबर को भावांतर भुगतान योजना का लाभ मिलने वाला है। इसके लिए देवास के पुलिस ग्राउंड में इसके लिए राज्य स्तरीय आयोजन होंने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वहां भावांतर भुगतान योजना में पंजीयन कराने और प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन बेचने वाले किसानों के बैंक खातों में भावांतर भुगतान योजना के […]