इंदौर के बाद महू में दूषित पानी का प्रकोप, दो दर्जन लोग बीमार; आधी रात अस्पताल पहुंचे कलेक्टर

इंदौर जिले के महू क्षेत्र में दूषित पानी पीने के कारण करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। अचानक बड़ी संख्या में मरीजों के अस्पताल पहुँचने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और रात भर आपात स्थिति बनी रही। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने […]

नोएडा और अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; पुलिस और बम स्क्वाड का सर्च ऑपरेशन जारी

दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और गुजरात के अहमदाबाद में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फादर एंजल स्कूल समेत अन्य शिक्षण संस्थानों को ई-मेल के जरिए यह धमकी दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर […]

इंदौर MIC बैठक: विकास के लिए 1530 करोड़ का लोन मंजूर; मंदिरों के कचरे के लिए अब आएगी अलग गाड़ी

इंदौर नगर निगम मुख्यालय में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित एमआईसी की बैठक में शहर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विकास कार्यों, जल आपूर्ति और सीवरेज परियोजनाओं के लिए 1,530 करोड़ रुपये के ऋण को स्वीकृति दी गई। इस राशि का एक बड़ा हिस्सा प्रधानमंत्री आवास योजना […]

शहडोल: ड्यूटी के दौरान कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मोबाइल विवाद बना वजह!

शहडोल पुलिस लाइन (रक्षित केंद्र) में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ पदस्थ 29 वर्षीय कॉन्स्टेबल शिशिर सिंह राजपूत ने अपनी ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना रात करीब 1:25 बजे की है, जब शिशिर अलाव तापते हुए ड्यूटी पर तैनात थे। गोली चलने की आवाज […]

प्रयागराज संगम में 1 करोड़ से अधिक ने लगाई डुबकी; प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच उमड़ी रिकॉर्ड भीड़

प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के सबसे महत्वपूर्ण स्नान पर्वों में से एक, बसंत पंचमी पर आज आस्था का रिकॉर्ड तोड़ महाकुंभ देखने को मिला। प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अनुसार आज सुबह 8 बजे तक ही 1.04 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में डुबकी लगाई। संगम क्षेत्र […]

जबलपुर: माता गुजरी कॉलेज में छात्रवृत्ति घोटाला; छात्रा के बजाए दूसरे के खाते में जा रहा था पैसा

जबलपुर के प्रतिष्ठित माता गुजरी महिला महाविद्यालय में छात्रवृत्ति वितरण में बड़ी धांधली का मामला प्रकाश में आया है। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पूर्णिमा चौधरी ने आरोप लगाया है कि पिछले दो वर्षों से उनकी स्कॉलरशिप की राशि उनके बैंक खाते में आने के बजाय किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की जा […]

भोजशाला पर SC का फैसला: बसंत पंचमी पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा, दोपहर 1-3 बजे नमाज

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित विवादित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन हिंदू समुदाय को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा-अर्चना की अनुमति दी है, जबकि मुस्लिम समुदाय को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुमे की नमाज […]

झारखंड: सारंडा के जंगलों में नक्सलियों का सफाया; 16 ढेर, सुरक्षाबलों ने इनामी कमांडर को भी मार गिराया

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित एशिया के सबसे घने जंगलों में से एक, सारंडा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुरुवार तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई इस भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस को पुख्ता […]

भोपाल: RGPV गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक छात्रा ने लगाई फांसी, हॉस्टल स्टाफ से विवाद की चर्चा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर स्थित RGPV (राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) के गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 19 वर्षीय सव्याश्री मुनागला के रूप में हुई है, जो धार जिले की रहने वाली थी और कॉलेज से कंप्यूटर साइंस एंड […]

बलौदाबाजार हादसा: इस्पात प्लांट में भीषण ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत, 5 घायल

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक भयानक औद्योगिक दुर्घटना हुई है। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के बकुलाही गांव स्थित एक इस्पात संयंत्र (रियल इस्पात प्लांट) में क्लिनिकल फर्नेस चलाते समय भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। […]