पुतिन का पाकिस्तान को तगड़ा झटका: तालिबान की तारीफ कर कहा – आतंक और अफीम पर लगाम लगाई, मान्यता सही थी!

भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा समाप्त कर स्वदेश लौटते समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे दिया। भारत में रूस के सरकारी टीवी चैनल आरटी इंडिया के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुतिन ने तालिबान शासित अफगानिस्तान सरकार की जमकर तारीफ की और उसे मान्यता देने […]
पुतिन 4 साल बाद भारत पहुंचे, PM मोदी ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चार वर्षों के अंतराल के बाद गुरुवार देर शाम दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं एयरपोर्ट जाकर उनका हार्दिक स्वागत किया, जो सामान्य कूटनीतिक प्रोटोकॉल से अलग एक असाधारण सौहार्दपूर्ण संकेत माना जा रहा है। यह यात्रा 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए […]
नौसेना दिवस: PM मोदी ने दी बधाई, राष्ट्रपति ने देखा विक्रांत समेत नौसेना का भव्य शक्ति प्रदर्शन

भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर को सभी नौसैनिकों को हार्दिक बधाई दी और देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में उनकी अतुलनीय भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय नौसेना साहस, संकल्प और व्यावसायिकता की मिसाल है, जो न केवल तटों की […]
अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस: पीएम मोदी ने दी बधाई, भारत में जन्मे चीतों पर जताया गर्व

अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश-दुनिया के सभी वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षणकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने भारत में चीता पुनर्स्थापना की यात्रा को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि तीन वर्ष पहले शुरू किया गया प्रोजेक्ट चीता सिर्फ इस दुर्लभ प्रजाति को बचाने का प्रयास ही नहीं, बल्कि पूरे […]
पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा शुरू, मोदी फिर मनाएंगे युद्ध रोकने के लिए

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज से दो दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंच गए हैं। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम उन्हें निजी डिनर देंगे, जबकि कल दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की औपचारिक वार्ता होगी। पुतिन भारतीय कारोबारी जगत के प्रमुख नेताओं को […]
रांची के गांवों में दहशत: दो दिन में सात और पांच साल की बच्चियों से दुष्कर्म

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ दो दिनों के अंदर मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार की दो हैरान करने वाली वारदातें हुई हैं, जिससे पूरे इलाके में गुस्सा और खौफ का माहौल है। पहला मामला मुरी थाना क्षेत्र का है। सोमवार दोपहर एक सात साल की बच्ची घर पर अकेली थी क्योंकि उसके माता-पिता रोजी-रोजगार […]
पुतिन की भारत यात्रा से पहले विवाद: तीन यूरोपीय राजदूतों का रूस-विरोधी लेख, भारत ने ठुकराया हस्तक्षेप

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लंबे समय से प्रतीक्षित भारत यात्रा से ठीक पहले एक अप्रत्याशित कूटनीतिक विवाद सामने आया है। ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के भारत में तैनात शीर्ष राजदूतों ने 1 दिसंबर को एक प्रमुख हिंदी-अंग्रेजी दैनिक में संयुक्त रूप से एक लेख प्रकाशित किया, जिसमें रूस और राष्ट्रपति पुतिन की तीखी आलोचना […]
लोकसभा-राज्यसभा में दूसरे दिन भी एसआईआर पर हंगामा, दोनों सदन स्थगित

लोकसभा में एसआईआर मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा दूसरे दिन भी थम नहीं सका। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने “वोट चोर-कुर्सी छोड़ो” के जोरदार नारे लगाने शुरू कर दिए और कई सदस्य वेल में उतर आए। स्पीकर ओम बिरला ने बार-बार शांति की अपील की और प्रश्नकाल चलाने […]
NIA की छापेमारी : आतंकी डॉ. शाहीन के फ्लैट से 18.50 लाख नकद, सोने के बिस्किट और खाड़ी देशों की करेंसी बरामद

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट धमाका मामले में गिरफ्तार आतंकी मॉड्यूल के मुख्य सदस्य डॉ. शाहीन सईद के ठिकाने पर नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने बड़ी छापेमारी की। फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस में शाहीन का आवासीय फ्लैट नंबर 22 से भारी मात्रा में नकदी, सोना और विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। एनआईए टीम जब शाहीन […]
सुरक्षा गारंटी मिली तो MMC के सैकड़ों कैडर मुख्यधारा में लौटेंगे

मध्य भारत के लाल गलियारे में चल रहे दशकों पुराने माओवादी विद्रोह को अब तक की सबसे बड़ी क्षति पहुँचने वाली है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की सबसे मजबूत और सक्रिय इकाइयों में शुमार महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (एमएमसी) स्पेशल जोनल कमिटी ने ऐतिहासिक ऐलान किया है कि उसके सैकड़ों सशस्त्र कैडर 1 जनवरी 2026 को एक साथ […]