अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: पुलिस ने 8 आरोपियों के घरों पर एक साथ की छापेमारी

राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में गबन के आरोपों वाले मामले में यूपी पुलिस ने रविवार सुबह तड़के बड़ा छापा मारा। जेल भेजे गए 8 आरोपियों के घरों पर पुलिस की अलग-अलग टीमें एक साथ पहुंचीं और तलाशी ली। इस दौरान कई जगहों पर ताले लगे मिले, जिसके कारण पड़ोसियों से पूछताछ की गई। […]