नानाजी देशमुख विवि में ₹3.5 करोड़ की बंदरबांट, रिसर्च के पैसों से अफसरों ने की हवाई यात्राएं और खरीदी कारें

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में ‘पंचगव्य’ परियोजना के नाम पर हुए करोड़ों रुपये के घोटाले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों पर रिसर्च के लिए सरकार द्वारा दिए गए ₹3.5 करोड़ के बजट को विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने शोध के बजाय निजी ऐश-आराम, हवाई यात्राओं और […]
झारखंड: रिंग रोड भू-अर्जन घोटाले में एसीबी का बड़ा एक्शन, 17 लोग गिरफ्तार

झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने धनबाद रिंग रोड निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में हुए करोड़ों रुपये के मुआवजे घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की 10 अलग-अलग टीमों ने गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक राज्य के पांच जिलों धनबाद, रांची, दुमका, गिरिडीह और देवघर में एक साथ छापेमारी कर 17 आरोपियों […]
लालू परिवार को बड़ा झटका: जमीन के बदले नौकरी मामले में कोर्ट ने 40 आरोपियों पर तय किए आरोप

जमीन के बदले नौकरी घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट पर विचार करते हुए लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटों तेजस्वी यादव और तेज […]
डेटिंग ऐप पर लूट: भोपाल में युवक को फंसाकर पिटाई, फोन-ज्वेलरी लूटी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक युवक डेटिंग ऐप के जरिए हुई दोस्ती का शिकार हो गया। आरोपी ने पीड़ित को मिलने के बहाने बुलाया, फिर मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। फोन लूटने के बाद बदमाश ने यूपीआई पासवर्ड मांगकर मालवीय नगर से आभूषण खरीद लिए। शिकायतकर्ता का […]
DMF घोटाले में EOW की बड़ी छापेमारी: छत्तीसगढ़ में 12 ठिकानों पर दबिश, राजनांदगांव में तीन कारोबारी घरों पर कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के डीएमएफ घोटाले में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने बुधवार सुबह व्यापक छापेमारी की। टीम ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में घोटाले से जुड़े ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं के 12 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। जांच अधिकारियों की टीम ने रायपुर में पांच जगहों पर छापा मारा, जबकि दुर्ग में दो, राजनांदगांव में चार और कुरूद में […]
छत्तीसगढ़: कोयला और शराब घोटाले में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, कई जगह छापेमारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोयला और शराब घोटाले की जांच को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने रविवार को कई ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजातों की गहन जांच की। अवधेश यादव के घर व अन्य ठिकानों पर EOW […]
भोपाल मे 273 करोड़ रुपए बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

भोपाल: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को दिल्ली और मध्यप्रदेश में कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई 273 करोड़ रुपए के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है। जांच एजेंसी के मुताबिक, मामला एरा हाउसिंग एंड डेवलपर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (EHDL) और इसके प्रमोटर्स से जुड़ा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की […]
लाल किला परिसार से 1.5 करोड़ का कलश चोर गिरफ्तार।

नई दिल्ली: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर लाल किले के सामने आयोजित एक धार्मिक आयोजन से स्वर्ण कलश चोरी करने का आरोप है। कलश की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान भूषण वर्मा के रूप में हुई है। आरोपी की […]
जयारोग्य अस्पताल में इंसानियत शर्मसार: शव के कफन के लिए वसूले 500 रुपये, सीएम से हुई शिकायत

ग्वालियर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक, ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल समूह से एक बेहद अमानवीय घटना सामने आई है। यहां एक 19 वर्षीय युवक की मौत के बाद उसके शव के कफन के लिए परिजनों से अवैध रूप से 500 रुपये वसूले गए। आरोप है कि पैसे देने […]