ग्वालियर: साइबर ठगों ने CA से उड़ाए 21 करोड़, कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैला खातों का जाल

मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और 70 वर्षीय वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय को साइबर ठगों ने क्रिप्टो ट्रेडिंग के झांसे में फंसाकर 21 करोड़ 6 लाख रुपये की राशि हड़प ली। राज्य साइबर सेल की प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ कि ठगों ने पूरे देश में फैले […]
महाराष्ट्र: ‘लाडकी बहिन’ योजना में 3,541 करोड़ की अनियमितता, बिना मंजूरी खर्च हुआ अतिरिक्त बजट

महाराष्ट्र के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी कैग की रिपोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लाडकी बहिन’ योजना को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस योजना में करीब 3,541 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं। कैग ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने विधायी मंजूरी के […]
जावेद जाफरी की पत्नी से 16.24 करोड़ की ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच

बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी के परिवार के साथ हुई बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जावेद की पत्नी हबीबा जाफरी ने आरोप लगाया है कि उन्हें रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर 16.24 करोड़ रुपये की ठगी हुई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने इसकी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को […]
इंदौर क्राइम ब्रांच ने फ्रैंचाइजी घोटाले का खुलासा किया, दो डायरेक्टर गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने वेलनेस सेंटर की फ्रैंचाइजी देने के नाम पर 1.20 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नई दिल्ली से कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो डॉक्टर फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया […]
ग्वालियर: दान के बहाने बुजुर्ग महिला ठगी

मुरार इलाके में ठगों का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दान दिलाने के झांसे में फंसाकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से जेवर और नकदी की ठगी कर ली गई। यह घटना पिछले सात दिनों में इसी तरह की पांचवीं वारदात बताई जा रही है, जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ […]
ग्वालियर साइबर पुलिस को बड़ी सफलता: 2.52 करोड़ ठगी मामले में दिल्ली से 3 और आरोपी गिरफ्तार

एयरफोर्स से रिटायर्ड 90 वर्षीय डॉक्टर से 2.52 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन और सदस्यों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में कुल सात आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को ग्वालियर लाकर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां […]
मुंबई होटल बुकिंग के नाम पर इंदौर के लोहा कारोबारी को 1.44 लाख की ठगी

मुंबई घूमने की योजना बना रहे एक स्थानीय लोहा व्यवसायी को फर्जी होटल बुकिंग के चक्कर में 1.44 लाख रुपये गंवाने पड़े। आरोपी ने खुद को होटल कर्मचारी बताकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए, लेकिन मुंबई पहुंचने पर पीड़ित को पता चला कि कोई बुकिंग ही नहीं थी। पीड़ित अंकित मूंदड़ा ने इंदौर साइबर सेल में […]
भोपाल में अनोखी साइबर ठगी: बिना एटीएम-ऐप इस्तेमाल के खाते से गायब हुए 3.17 लाख

भोपाल के शाहजहानबाद इलाके में साइबर ठगी का एक विचित्र मामला सामने आया है, जहाँ पीड़ित व्यक्ति ने न तो कभी एटीएम का उपयोग किया और न ही कोई मोबाइल बैंकिंग ऐप चलाया। इसके बावजूद उनके बैंक खाते से 3 लाख 17 हजार रुपये गायब हो गए। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते […]
इंदौर: बीजेपी संभागीय सह-मीडिया प्रभारी गोल्डी राठौर पर 8.46 लाख की ठगी का केस दर्ज

इंदौर की लसूडिया पुलिस ने बीजेपी के संभागीय सह-मीडिया प्रभारी गोल्डी राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने एक महिला को प्लॉट बेचने के बहाने लगभग 8.46 लाख रुपये ठगे हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़िता वर्षा नायर, जो ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी रोड, […]
भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 10.5 ग्राम MD पाउडर के साथ 2 युवक गिरफ्तार

भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए एक और प्रभावी कार्रवाई की है। मंगलवार को टीम ने एमडीएमए (MDMA) पाउडर के साथ दो युवकों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से 10.49 ग्राम एमडी पाउडर और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत […]