Viral Video Train Pantry: भारत में ट्रेन से यात्रा करने वालें यात्रियों को अक्सर कई शिकायतें रहती है। इन्हीं परेशानियों में शामिल है ट्रेन में सही खाना न मिलना । ऐसें में एक यात्री अचानक से ट्रेन पैन्ट्री में खाना लेकर पहुँचा और दाल की शिकायत की। जब पैंट्री स्टाफ ने इस बात को मानने से इन्कार कर दिया तो वहाँ जमकर विवाद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
जाने क्या है पूरा मामला
वीडियो किसी जीतू उपाध्याय नामक आइडी से पोस्ट हुआ। इसमें बताया गया कि वीडियो में दिख रहा शक्स 23 जून 2025 को आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस (20806) से यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान खाना मंगाने पर जब उसे खाना सही नहीं मिला तो वह ट्रेन पैंट्री में पहुँचा। उसने स्टाफ को बताया कि खाना खराब है उससे स्मैल आ रही और पूर दाल ही खराब है। इसपर स्टाफ कहता है हाँ वो मूंगदाल है। तब यात्री कहता है हाँ मुझे पता है। लेकिन ये पूरी की पूरी खराब दाल है। इसपर स्टाफ दाल को टेस्ट करता है और शक्स के द्वारा बताई गई बात को ही मानने से इन्कार कर देता है। ऐसे में दोनों में लगभग 1 मिनट तक बहस होती रहती है। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Received spoiled food during my train journey on AP express(20806) dated 23/06/25. @IRCTCofficial @RailwaySeva @RailMinIndia please take a look into this and take and action. pic.twitter.com/4MG9xLS54n
— jitu upadhye (@JituUpadhy1972) June 24, 2025
X पर शक्स ने क्या लिखा
एक्स पर शक्स ने लिखा “ मुझे खराब खाना मिला।” @JituUpadhy1972 आइडी की पोस्ट में लिखा था “23 जून 2025 को आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस (20806) पर अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान मुझे खराब खाना मिला। फिर उस आइडी ने @IRCTCofficial @RailwaySeva और @RailMinIndia टैग कर लिखा ‘कृपया इस पर गौर करें और कार्रवाई करें।’
जवाब में IRCTC ने रिप्लाई किया
‘रेल मदद पर आपकी शिकायत दर्ज कर दी गई है और शिकायत संख्या आपको SMS के जरिए आपके नंबर भेज दिया गया है।’
ऐसे में आपको बता दे रेलवे से यात्रा करने वाले लोग अक्सर ऐसे शिकायतें करते है। कभी MRP से ज्यादा पैसे पर समान बेचने का मामला सामने आता है तो कभी स्टाफ का खराब बिहेवियर। इसलिए ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है और अक्सर इस कारण रेलवे की आलोचना की जाती है।