Seats Vacant in 61 Branches of 142 Engineering colleges of Madhya Pradesh: प्रदेश के 142 इंजीनियरिंग कालेजों की 61 ब्रांच में 57 हजार 582 सीटें अभी रिक्त बनी हुई हैं। प्रथम राउंड में 15 हजार प्रवेश हुए हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग ने उक्त रिक्त सीटें भरने के लिए दूसरे राउंड शुरू कर दिया है, जिसमें पंजीयन कराने का आज अंतिम दिन है। पंजीयन में सुधार कल और 14 जुलाई को होगा। विद्यार्थी 16 जुलाई तक च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। 17 जुलाई को विद्यार्थियों की मेरिट जारी की जाएगी। 21 जुलाई को आवंटन किया जाएगा। विद्यार्थी 25 जुलाई की शाम पांच बजे तक फीस जमा कर प्रवेश ले पाएंगे। दूसरे राउंड में प्रवेश लेने के लिए करीब 25 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन करा लिया है। दूसरे राउंड में विद्यार्थियों की सबसे ज्यादा च्वाइस सीएस ब्रांच में दर्ज हो रही है। दूसरे राउंड में सीएस की करीब 15 हजार ब्रांचों पर प्रवेश दिए जाएंगे। प्रदेश के हरेक कालेज में सीएसई की पचास फीसदी से ज्यादा ब्रांच अभी भी रिक्त बनी हुई हैं। इससे उनके प्रवेश का ग्राफ ऊपर जा सकता है।
बीबीए और बीसीए में हुए अलाटमेंट
विभाग ने बीबीए और बीसीए की 9590 सीटों का पहले राउंड का आवंटन कर दिया गया है। विद्यार्थी 16 जुलाई तक फीस जमा कर प्रवेश ले पाएंगे। अभी बीबीए में 1300 और बीसीए में 450 विद्यार्थियों ने एडमिशन ले लिया है। पहले राउंड के आवंटन के साथ ही दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू हो गई है। दूसरे राउंड में अभी तक बीबीए में 2914 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराकर 266 ने चॉइस भरी है। इसी तरह बीसीए में 1104 ने रजिस्ट्रेशन कराकर 99 ने चॉइस लॉक की है।
प्रथम राउंड में 15 हजार हुए थे प्रवेश
प्रथम राउंड की सीएस ब्रांच में सबसे ज्यादा पांच हजार प्रवेश हुए हैं। शेष 60 ब्रांच तो हजार के आंकडे तक ही नहीं पहुंच सकी हैं। करीब छह हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इससे अपग्रेडेशन के लिए 8 हजार 883 विद्यार्थियों को सीटों का आवंटन किया गया था। करीब तीन हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश छोड़ दिए हैं। विभाग ने प्रथम राउंड में 23 हजार 765 विद्यार्थियों का अलाटमेंट जारी किया था। इसमें करीब नौ हजार 201 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।