अनिसिमोवा और स्वियातेक के बीच फाइनल मुकाबला, विंबलडन में लगातार आठवीं बार मिलेगी नई महिला चैंपियन

आल इंग्लैंड क्लब के ग्रास कोर्ट पर अमांडा अनिसिमोवा और इगा स्वियातेक के बीच शनिवार को होने वाले विंबलडन फाइनल मुकाबले से इस ग्रैंडस्लैम में लगातार आठवीं बार पहली महिला चैंपियन देखने को मिलेगी। अब वह पूर्व नंबर एक खिलाड़ी स्वियातेक से भिडेंगी जिनके नाम रोलां गैरां में चार और अमेरिकी ओपन में एक ट्रॉफी है। लेकिन स्वियातेक इससे पहले विंबलडन में क्वॉर्टर फाइनल से आगे तक नहीं बढ़ पाई थीं।

अमेरिकी ओपन 2022 के बाद सेरेना विलियम्स ने संन्यास लिया था। 2016 में सेरेना विलियम्स ने अपनी सातवीं और आखिरी व्ािंबलडन चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से हर बार विंबलडन को नई महिला चैंपियन मिल रही है। 2017 में गार्बाइन मुगुरुजा, 2018 में एंजेलिक कर्बर, 2019 में सिमोना हालेप और (2020 में कोविड-19 के कारण टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया था) 2021 में ऐश बार्टी (ये सभी अब संन्यास ले चुकी हैं), 2022 में एलेना रायबाकिना, 2023 में मार्केटा वोंद्रोसोवा और 2024 में बारबोरा क्रेजिकोवा ने विंबलडन ट्रॉफी जीती हैं। इगा ने सेमीफाइनल में बेलिंडा बेनसिच पर 6-2, 6-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

मैंने सपने में भी नहीं सोचा कि मैं फाइनल खेलूंगी

पोलैंड की 24 साल की स्वियातेक ने कहा, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं यहां फाइनल में खेलूंगी। मैंने कोर्ट पर सब कुछ अनुभव कर लिया है। लेकिन मुझे ग्रास कोर्ट पर अच्छा खेलने का अनुभव नहीं है। अनिसिमोवा 2023 में थकान से निपटने के लिए मानसिक स्वास्थ्य अवकाश के दौरान वह टूर्नामेंट से बाहर रही थी।

सिनर ने पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जोकोविच को हराया

पुरुष एकल वर्ग में यानिक सिनर ने सेमीफाइनल मुकाबले में नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सिनर ने जोकोविच को 6-3, 6-3, 6-4 से हराया। खिताबी मैच में अब उनका सामना कार्लोस अल्कारेज से होगा। इससे पहले गत विजेता अल्कारेज ने टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6 (6) से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। नंबर एक रैंकिंग वाले सिनर सेंटर कोर्ट में अपनी इस जीत के साथ पहली बार विंबलडन के फाइनल में पहुंचे हैं। अल्कारेज 22 साल की उम्र में लगातार तीसरा विंबलडन खिताब और कुल मिलाकर छठा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने से एक मैच दूर हैं। अब उनकी टक्कर फाइनल में 23 साल के इतालवी खिलाड़ी सिनर से होगी।