नई दिल्ली। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने घोषणा की है कि NEET UG काउंसलिंग 2025 के राउंड-2 का रजिस्ट्रेशन 29 अगस्त 2025 से शुरू होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे।
MCC द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि नए MBBS सीटों को शामिल करने के लिए यह संशोधित शेड्यूल तय किया गया है। राउंड-2 की पूरी टाइमलाइन जल्द ही जारी की जाएगी।
पहले तय शेड्यूल में बदलाव
- पहले राउंड-2 रजिस्ट्रेशन 21 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक होना था।
- अब रजिस्ट्रेशन की नई तिथि 29 अगस्त 2025 रखी गई है।
- यह बदलाव MCC द्वारा 13 अगस्त 2025 को घोषित राउंड-1 की फाइनल सीट अलॉटमेंट के बाद किया गया है।
राउंड-2 के लिए आवेदन की प्रक्रिया
- MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर NEET UG काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगे गए विवरण भरकर रजिस्टर करें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
- आवेदन सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।