जबलपुर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दो करोड़ रुपये से अधिक के राशन घोटालेका बड़ा खुलासा हुआ है। यह मामला जिले की 11 राशन दुकानों से जुड़ा है। वर्ष 2023 से चल रही इस मामले की जांच अब अपने अंतिम चरण में है, जिसकी वजह से पूरे जिले में यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।
कैसे हुआ यह बड़ा घोटाला?
जानकारी के अनुसार, इन दुकानदारों ने हर महीने मिलने वाले सरकारी राशन के वितरण में बड़ी धांधली की। नियम यह है कि उपभोक्ताओं को अनाज बांटने के बाद जो राशन बचता है, उसे अगले महीने के स्टॉक में शामिल करना होता है। लेकिन, आरोप है कि दुकानदारों ने फर्जी एंट्रीज़ करके अगले महीने की शुरुआत में स्टॉक को शून्य दिखाया और बचे हुए राशन को गायब कर दिया।
2023 में शुरू हुई थी जांच
इस पूरे मामले की जांच वर्ष 2023 में तत्कालीन जिला अध्यक्ष सुमन सौरभ ने शुरू की थी। उनकी देखरेख में एक जांच टीम ने सभी 11 दुकानों के रिकॉर्ड्स को खंगाला और बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया है कि जल्द ही जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा और दोषी दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।