हरियाणा में आज के दिन 23 सितंबर को वीर एवं शहीदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन ज्ञात और अज्ञात शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हरियाणा में 23 सितम्बर को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद राव तुलाराम की शहादत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी क्रांतिकारी राव तुलाराम को हरियाणा में राज नायक की उपाधि दी गई है। राव का जन्म 9 दिसंबर 1825 को रामपुरा जिला रेवाड़ी में राव पूर्ण सिंह के घर हुआ था। शहीदों की गौरवशाली गाथाएं हमें हमेशा हमारी समृद्ध विरासत की याद दिलाती हैं।
राव तुलाराम कौन थे?
इसी प्रकार प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी राव ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध मोर्चा संभाला और खूब संघर्ष किया। उन्होंने स्वतंत्रता की आवाज़ उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में राव के संघर्ष को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।इसी कारण उनके बलिदान को याद करने के लिए हरियाणा में हर साल इस दिन वीर एवं शहीदी दिवस मनाया जाता है।
शहीदी दिवस पर समारोह
इस अवसर पर सभी जिलों में जनसभाएं, समारोह, सेमिनार आदि आयोजित कर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को लिखे पत्र में निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों और युद्ध में वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाए। स्वतंत्रता सेनानियों और कारगिल युद्ध के योद्धाओं को भी समारोह में सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाना चाहिए।