आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन

सोमवार को युवा ब्राह्मण विकास परिषद, मध्य प्रदेश प्रांतीय पुजारी महासभा एवं मध्यप्रदेश पुजारी महापंचायत के सदस्य बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम क्षितिज शर्मा को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमीदपुर के पुजारी व परिवार पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए एवं पुजारी परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर तीन दिनों में कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो ब्राह्मण समाज सहित समस्त हिंदू समाज क्रमबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होगा। युवा ब्राह्मण विकास परिषद के बैनर तले बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग कलेक्टोरेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमीदपुर में एक पुजारी परिवार के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है, जिससे वह बुरी तरह से घायल हुए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को त्योंदा तहसील के हमीदपुर निवासी पंडित हरिलाल शर्मा एवं उनके परिवार पर कुछ लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किया गया, जिससे उनकी वह उनके परिवार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई एवं कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस भूमि को लेकर विवाद हुआ है वह मंदिर के नाम पर दर्ज है और उसका केस ग्वालियर उच्च न्यायालय में चल रहा था, जिसमें वह पुजारी को मंदिर में पूजा करने के पक्ष में निर्णय दिया जा चुका है एवं सक्षम अधिकारियों द्वारा मंदिर पर कब्जा भी दिलाया जा चुका है।

इसके उपरांत भी कुछ सामाजिक तत्व पुजारी को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं एवं उन्हीं के द्वारा प्राण घातक हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश अनुसार पुजारी हरिलाल शर्मा परिवार को मंदिर की चाबी सौंपकर पूजन अर्चना का अधिकार दिया जाए। इस घटना से गांव का माहौल खराब होने का भय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गांव में पुलिस व्यवस्था स्थाई रूप से तैनात की जाए जिससे कि आगे किसी प्रकार की कोई घटना घटित न हो सके।

उन्होंने कहा कि मंदिर की भूमि पर मंदिर के पुजारी का अधिकार होता है ऐसे में कुछ लोग मंदिर की भूमि से पुजारी को हटाना चाहते हैं। इसी बात को लेकर पिछले लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी आ रही थी उन्होंने कहा कि यदि 3 दिन के अंदर आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो विदिशा जिले का ब्राह्मण समाज सहित समस्त हिंदू समाज क्रमबद्ध आंदोलन करने पर मजबूर होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरानप् मनोज कटारे, संजय पुरोहित, रविकांत शर्मा जिलाध्यक्ष बागीश मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, राम लखन शर्मा, रुपेश तिवारी, मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे।