MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 सीनियर IPS अफसरों के तबादले

मध्य प्रदेश शासन ने बुधवार की आधी रात को प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 7 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में एडीजी और आईजी स्तर के अधिकारियों की वर्तमान भूमिकाओं में बदलाव किया गया है।

एडीजी प्रशिक्षण पीएचक्यू और शिकायत व मानव अधिकार पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे राजाबाबू सिंह को अब सिर्फ एडीजी प्रशिक्षण पीएचक्यू की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे एडीजी शिकायत और मानवाधिकार की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।

आईजी एसएएफ पीएचक्यू रहे इरशाद वली को अब आईजी एसएएफ भोपाल रेंज और आईजी एसएएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, देव प्रकाश गुप्ता को एडीजी मानव अधिकार, शिकायत पीएचक्यू की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैन्युअल, आरएंडडी और पुलिस सुधार पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

एडीजी नारकोटिक्स केपी व्यंकटेश्वर राव को एडीजी तकनीकी सेवाएं पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा, आईजी ईओडब्ल्यू भोपाल सुशांत सक्सेना को आईजी इन्वेस्टिगेशन पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार मिला है। आईजी शिकायत और मानव अधिकार चैत्रा एन को आईजी एससीआरबी पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, और आईजी आजाक पीएचक्यू कुमार सौरभ को आईजी एसआईएसएफ और आजाक आईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।