मुख्यमंत्री ने दी छठ की बधाई, कहा- सदियों से मजबूत रहे बिहार-एमपी के रिश्ते

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छठ पूजा करने के बाद कहा कि मध्य प्रदेश और बिहार का रिश्ता सदियों पुराना है। क्षिप्रा , सोन नदी से लेकर सम्राट अशोक तक के दोनों प्रदेशों के रिश्तों का उन्होंने इस मौके पर जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने मंगलवार की सुबह उज्जैन के विक्रम सरोवर में छठ पूजन में की। इस दौरान उन्होंने सूर्य का अर्ध्य दिया। इससे पहले सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री इंदौर में छठ पूजन में शामिल हुए थे।

उज्जैन में पूजा करने के बाद उन्होंने सभी को छठ उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि यह गंगा नदी बेसिन का इलाका है, यहां से क्षिप्रा नदी, चंबल नदी में मिलती हैं, चंबल नदी युमना नदी में मिलती है और युमना का संगम गंगा में होता है। क्षिप्रा नदी की धारा गंगा जी की ओर ले जाती है, यह मध्य प्रदेश और बिहार को समृद्ध करती है। सोन नदी अमरकंटक से प्रारंभ होकर बिहार में गंगा जी की धारा को समृद्ध करती है। सम्राट अशोक पहले यहां के गर्वनर रहे,इसके बाद उनका स्वर्णीय शासन काल रहा। विक्रमादित्य, राजा भोज का काल हो, हमारे संबंध बिहार से हमेशा बहुत मजबूत रहें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीता माता के जन्म स्थान सीमामढ़ी के विकास का बड़ा प्रोजेक्ट बनावाया है, गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में वहां का भूमि पूजन हुआ है। भगवान श्रीराम का रिश्ता बिहार से दामाद का है। उज्जैन के विक्रम सरोवर पर हमने मिथलांचल घाट बनाने की घोषणा की है। प्रदेश में जहां-जहां पूर्वाचंल के लोग चाहेंगे वहां पर हमारी सरकार सुविधाएं बढ़ाती जाएगी।