नर्मदापुरम्: पराली योजना के तहत बनाई गई किसान विरोधी नीतियों का अब किसानों द्वारा विरोध करना प्रारंभ कर दिया है। भारतीय किसान संघ द्वारा इसे बनखेड़ी से प्रारंभ कर दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से किसान संघ ने अपना विरोध जताया है।
बनखेड़ी में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता तहसील अध्यक्ष मुकेश चौधरी और तहसील संयोजक उत्तम पटेल के नेतृत्व में ग्राम कपूरी में शासन की पराली योजना के अंतर्गत किसान विरोधी नीतियों किसानों पर दर्ज करवाइ जा रही पुलिस में रिपोर्ट आदि के खिलाफ धरने पर बैठे। वहीं इसी ग्राम में एसडीएम पिपरिया तहसीलदार बनखेड़ी खेत पाठशाला लगाने गांव पहुंचे। धरना स्थल पर सूचना पहुंचाइ किसान खेत पाठशाला में आए लेकिन कोई भी किसान नहीं पहुंचा। किसानों का कहना था प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर आकर ज्ञापन ग्रहण करें और किसानों की समस्याओं को सुने लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी अब उक्त ज्ञापन को विशेष वाहक के माध्यम से उचित प्रशासनिक कार्यवाही हेतु प्रशासन को प्रेषित करेंगे। यह जानकारी संभागीय प्रवक्ता भारतीय किसान संघ के शिवमोहन सिंह द्वारा दी गई।