भोपाल: तकनीकी शिक्षा विभाग (डीटीई) द्वारा कराई गई फामेर्सी कॉलेजों में प्रवेश की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। इसमें फामेर्सी के चारों विषयों में करीब 26 हजार एडमिशन हुए हैं। करीब दो हजार स्टूडेंट्स द्वारा सबमिट किए गए डॉक्यूमेंट संदेह के घेरे में हैं। स्टूडेंट्स को दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है। उनके दस्तावेज मिलने के बाद सही पाए जाए जाते हैं, तभी उनके प्रवेश नियमित किए जाएंगे। प्रदेश में बीफार्मा, डीफार्मा, एमफार्मा और फार्मा-डी में 25,967 विद्यार्थियों का प्रवेश हुए हैं। वर्तमान में 10,465 सीटें रिक्त हैं। उक्त प्रवेश में से करीब दो हजार विद्यार्थियों के प्रवेश संदेह के घेरे में आ गए हैं। कॉलेजों ने अपने सीटों पर प्रवेश संख्या बढ़ाने के लिए दस्तावेजों के सत्यापन में ज्यादा ध्यान नहीं दिया है। इसलिए विभाग को दो हजार विद्यार्थियों के दस्तावेजों में कमियां मिली हैं। इसमें उनके जाति-प्रमाण, निवास प्रमाण, अंकसूची के अभाव और योग्यता से कम के अंक से प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट शामिल हैं। स्टूडेंट्स को दस्तावेजों के साथ बुलाया है। विद्यार्थियों को प्रवेश के दौरान आन स्पाट अपनी फोटो क्लिक कर विभाग के पोर्टल पर अपलोड करना था।