राजा भोज की स्मृति में, मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला राजधानी के भेल दशहरा मैदान में शुरू होने जा रहा है। मेले का उद्घाटन 14 नवंबर को शाम 7 बजे सुंदरकांड भजन संध्या और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर किया जाएगा। 49 दिनों तक चलने वाले इस मेले में सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक गतिविधियों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से यह मेला सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है और यह इसका 12वां वर्ष है। 14 नवंबर से 1 जनवरी तक 49 दिनों तक चलने वाले इस मेले में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। मेले को यादगार बनाने के लिए एक पारंपरिक 60×40 आकार का मंच, 200 मीटर लंबा भव्य स्वागत द्वार और एक पारंपरिक सेल्फी ज़ोन बनाया गया है, जहाँ लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेल्फी ले सकते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता और गायक भी प्रस्तुति देंगे।