भारत के खिलाफ खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती मैच के पहले दिन लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं।
इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावूमा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। पहले दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा। जसप्रीत बुमराह ने 2 तो कुलदीप यादव ने एक विकेट चटकाया। साउथ अफ्रीका को एडन मार्करम (31 रन) और रयान रिकल्टन (23 रन) की जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। टीम इंडिया को पहली सफलात जसप्रीत बुमराह ने रिकल्टन को बोल्ड करके दिलाई। इसके बाद बुमराह ने 13वें ओवर में मार्करम को अपना दूसरा शिकार बनाया। वियान मुल्डर 23 और टोनी डी जॉर्जी 15 रन पर नाबाद हैं।
13 साल बाद 4 स्पिनरों के साथ उतरी भारतीय टीम
पहले टेस्ट में भारतीय टीम कोलकाता के मैदान पर एक या दो नहीं, बल्कि चार स्पिनरों के साथ उतरी है, जबकि साउथ अफ्रीका ने सिर्फ दो स्पिनर खिलाए हैं। करीब 13 साल के बाद भारतीय टीम में चार स्पिनर देखने को मिले हैं। जडेजा के अलावा कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर इस बार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। पिछले एक दशक में एक बार भी ऐसा देखने को नहीं मिला है, जबकि भारत की टीम में चार स्पिनर टेस्ट मैच में रहे हों। द. अफ्रीका ने चोटिल कागिसो रबाडा की जगह बॉश को मौका दिया है।