ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर ने यहां एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में अपने करियर की पहली जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखी। मिनौर ने टेलर फ्रिट्ज को 7-6, 6-3 से हराकर शीर्ष आठ खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट के छठे मैच में अपनी पहली जीत दर्ज की। वह पिछले साल इस टूर्नामेंट में पदार्पण करने के बाद दूसरी बार इसमें खेल रहे हैं। सातवें वरीय मिनौर को सेमीफाइनल की उम्मीद जीवंत रखने के लिए सीधे सेट में जीत दर्ज करनी थी। अगर कार्लोस अल्कारेज लॉरेंजो मुसेटी को हरा देते हैं तो मिनौर का सेमीफाइनल का रास्ता साफ हो जाएगा।