तमिलनाडु क्रिकेट टीम ने 26 नवंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को नया कप्तान नियुक्त किया है। विकेटकीपर बैटर नारायण जगदीशन को उपकप्तान बनाया गया है।
वरुण पहली बार किसी भी स्तर पर कप्तानी संभालेंगे। वरुण चक्रवर्ती ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 सीरीज के खेले तीन मैचों में 5 विकेट लिए थे। टीम प्रबंधन ने उन्हें एम शाहरुख खान की जगह कप्तान बनाया है। उन्हें साई किशोर और जगदीशन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर तरजीह देते हुए टीम की कमान सौंपी गई है। टीम के पेस अटैक में टी नटराजन और गुर्जपनीत सिंह शामिल हैं। वहीं स्पिन विभाग में आर साई किशोर और एम सिद्धार्थ मुख्य भूमिका निभाएंगे। रणजी में तमिलनडु टीम अपने ग्रुप में छठे स्थान पर रणजी ट्रॉफी म तमिलनाडु का प्रदर्शन इस समय साधारण रहा है। टीम चार मैचों में दो हार और दो ड्रॉ के साथ अपने ग्रुप में छठे स्थान पर है मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु ग्रुप-डी में शामिल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु को एलाइट ग्रुप-डी में रखा गया है, जिसमें राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, कर्नाटक, त्रिपुरा, झारखंड और सौराष्ट्र शामिल हैं। टीम अपना पहला मुकाबला राजस्थान के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी।
तमिलनाडु की टीम: वरुण चक्रवर्ती (कप्तान), नारायण जगदीशन (उपकप्तान, विकेटकीपर), तुषार रहेजा , वीपी अमित सत्यविक, एम शाहरुख खान, आंद्रे सिद्धार्थ, प्रदोष रंजन पॉल, शिवम सिंह, आर साई किशोर, एम सिद्धार्थ, टी नटराजन, गुर्जपनीत सिंह ,ए एसक्कीमुथु, आर सोनू यादव, आर सिलंबरासन, एस ऋतिक ईश्वरन।