गूगल का दावा … मौसम की करेगा सटीक भविष्यवाणी

नई दिल्ली: गूगल ने अपनी नई सर्विस को लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम WeatherNext 2 है। यह एआई बेस्ड मौसम को लेकर भविष्यवाणी करेगा, जिसको लेकर खुद कंपनी का दावा है कि यह 99.9 परसेंट सटीक साबित होगी। कंपनी लंबे समय से इम मॉडल पर काम कर रही थी और अब इसको Search, Gemini और Pixel फोन्स में शामिल करने जा रही है।

न्यू मॉडल को लेकर कंपनी ने बताया है कि यह पुराने मॉडल की तुलना में कई गुना तेज और सटीक है. अक बेस्ड वेदर फॉरकास्ट रिसर्च लैब्स से निकलकर करोड़ों यूजर्स के पास पहुंचेगा। गूगल लंबे समय से अक बेस्ड मौसम टेक्नोलॉजी पर काम कर है और अब WeatherNext 2 के साथ यह काम पूरा हो चुका है। इसको लेकर कंपनी ने बताया है कि यह वेदर फॉरकास्ट ज्यादा सटीक और बेहतर होगा। अब गूगल तापमान, बारिश और हवा की गति का पूवार्नुमान लगा सकेगी। जहां पारंपरिक फिजिक्स- बेस्ड मॉडल किसी फोरकास्ट को तैयार करने में कई घंटे का लगा देते हैं। वहीं गूगल के TPU चिप अब इसी काम एक मिनट से भी कम समय में पूरा कर सकेंगे। इससे ना सिर्फ आम लोगों को फायदा होगा, बल्कि उन इंडस्ट्रीज को भी फायदा होगा, रियल टाइम और हाई रेजॉल्यूशन पूवार्नुमान पर निर्भर करते हैं। गूगल अब अपने WeatherNext 2 को मुख्य प्लेटफॉर्म जैसे मैप्स, सर्च, जेमिनाई और Pixel Weather मे शामिल करेगा। एंटरप्राइज यूजर्स के लिए अर्ली एक्सेस प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा।