4 माह बाद शुरू हो जाएगा बैरागढ़ ROB!

भोपाल: राजधानी में वाहनों की संख्या तो बढ़ रही है लेकिन इनकी रफ्तार में लगातार कमी आती जा रही है। बताया जा रहा है कि शहर में लगातार निर्माण कार्यों के चलते वाहनों को उक्त स्पीड नहीं मिल पा रही है। अब इससे आये दिन सुबह और शाम के समय सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। इस समय ताजा मामला संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन के पास बन रहे फाटक क्रमांक 115 पर बन रहा रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का है। इसकी लेटलतीफी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि सुबह और शाम के समय लोगों के वाहन अपने आफिस और कार्याें की तरफ दौड़ते हैं। इस दौरान उनके वाहनों की स्पीड कम हो जाती है। क्योंकि आरओबी और अन्य निर्माण कार्याें के चलते वाहन चालकों को सकरे रास्तों से गुजरना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग अभी तक सर्विस रोड का निर्माण पूरा नहीं कर सका है। वहीं रेलवे के हिस्से का काम भी पिछड़ गया है। पिछले डेढ़ साल से यहां पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद है। विलंब के कारण इसकी लागत 27 करोड़ से बढ़कर 32 करोड़ रुपये हो गई है। आरओबी निर्माण का भूमिपूजन 20 फरवरी 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। अपै्रल 2023 से प्रारंभ हुआ था। इस निर्माण की समय सीमा 18 माह तय की गई थी। प्रारंभ में फाटक रोड की दुकानों को हटाने में विलंब हुआ। व्यापारी तोड़फोड़ का विरोध कर रहे थे। दुकानें तोड़ने के बाद भी काम बचा हुआ है। ब्रिज का निर्माण लोक निर्माण विभाग की सेतू शाखा कर रही है।

150 दुकानें प्रभावित

फाटक रोड पर बड़ी संख्या में फुटकर दुकानें हैं। आरओबी का काम प्रारंभ होते ही कारोबार कम होने लगा। तोड़फोड़ से 150 दुकानें प्रभावित हुई। इसी के साथ यहां का बाजार बंद हो गया व्यापारियों को पुल के नीचे जगह आवंटित की गई है पर अधूरे काम के कारण दुकानों का पुर्ननिर्माण नहीं हो पा रहा है। सर्विस रोड की चौड़ाई को ले्रर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पहले इसकी चौड़ाई 20 फीट तय की गई थी। व्यापारियों के विरोध के कारण इसकी चौड़ाई अब 12 फीट की जा चुकी है लेकिन सड़क का निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है।