नए साल पर वैष्णोदेवी, मथुरा और वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में अभी से चल रही लंबी वेटिंग

नए साल का जश्न मनाने के लिए देशभर से लाखो श्रद्धालु धार्मिक स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं। खासकर वैष्णोदेवी, अयोध्या, मथुरा और वाराणसी जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस कारण इन स्थलों को जोड़ने वाली टेने 15 दिनों से पूरी तरह से बुक चल रही हैं। जम्मूकश्मीर, अयोध्या, मथुरा व गोवा जाने वाली द्रेनों में वेटिंग अधिक है। इसके चलते मालवा एकसप्रेस में स्लीपर कोच में पांच जनवरी तक वेटिंग चल रही है। इसी तरह मुंबई, गोवा आदि जगह मथुरा जाने वाली ट्रेनों में करीब जनवरी के अत तक बेटिंग देखने को मिल रही है। रेलवे हालोंकि ट्रेने चलाने व अतिरिक्त कोच लगाने की बात कहीं है। इसके चलते यात्रियों को कुछ राहत मिल सकती है। 16 दिसंबर से 30 जनवरी 2026 तक भोपाल से जम्मू स्लीपर कोच में 30 जनवरी तक 11077 झेलम एक्सप्रेस, 12919 मालवा एक्सप्रेस, 16031 अंडमान एक्सप्रेस में वेटिंग है। भोपाल से लखनऊ स्लीपर कोच में 30 जनवरी तक 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस, 12534 पुष्पक एकसप्रेस, 12173 उद्योग नगरी एक्सप्रेस में वेटिंग है। भोपाल से पुणे – स्लीपर कोच में 30 जनवरी तक 12780 गोवा एक्सप्रेस, 11078 झेलम एक्सप्रेस, 12782 हजरत निजामुद्दीन – मैसूरु स्वर्ण जयती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के साथ अन्य ट्वेनों में वेटिंग की स्थित है। भोपाल से मुंबई जाने वाली 12138 पंजाब मेल – स्लीपर कोच में 29 जनवरी तक वेटिंग, 12533 पुष्पक एक्सप्रेस – स्लीपर कोच में 15 जनवरी तक वेटिंग, 11072 कामापनी एक्सप्रेस-स्लीपर कोच में 14 जनवरी तक वेटिंग है।