टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को पेट में चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें सर्जरी की सलाह दी गई है। इससे वे न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली महत्वपूर्ण टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं, जो 2026 टी20 विश्व कप से पहले आखिरी तैयारी का मौका था। यह चोट भारत की वर्ल्डं कप तैयारियों के लिए चिंताजनक मानी जा रही है। 23 वर्षीय विलक विजय हजारे ट्रेफी में हैदराबाद की ओर से खेल रहे थे, जब नाश्ते के बाद अचानक उन्हें पेट में तेज दर्द हुआ। स्थिति गंभीर होती देख उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता चला कि उन्हें एब्डोमिनल चोट है और मेडिकल टीम ने सर्जरी की सलाह दी है। डॉक्टर्स ने विलक को तीन से चार हफ्ते आराम की सलाह दी है। इसका मतलब है कि वह 21 जनवरी से शुरू होने वाली भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से बाहर रह सकते हैं। यह सीरीजविश्व कप से पहले भारत का अंविम असाइनमेंट है, इसलिए इस चोट का समय बेहद संवेदनशील है।
टीम इंडिया की तैयारियों पर पड़ेगा असर
तिलक वर्मा पिछले एक साल में टीम इंडिया के टी20 सेटअप में एक अहम चेहरा बन चुके हैं। उनकी उपस्थिति मध्यक्रम में सिथिरता और बाएं हाथ का विकल्प देती है, जो वर्ल्ड कप के लिए जरूरी माना जा रहा था। ऐसे में उनका बाहर होना चरान और बैलेंस दोनों पर असर डाल सकता है। रिप्लेसमेंट की चर्चा, गिल की होगी वापसी? टीस प्रबांधन न्यूजीलैंड सीरीज के लिए रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकता है। हालांकि, सूत्रों के सुताबिक शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट के रूप में चुने जाने की संभावना कम मानी जा रही हैं, क्योंकि उन्हें पहले ही टी20 विश्व कप टीम से बाहर रखा गया है। रियान पराग टीम में शामिल होने के सबसे बड़े दावेदार हैं, बशतें वे अपने शोल्डर इजरी से पूरी तरह उहर जाएं।