ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से एशेज ट्रॉफी अपने नाम की

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में पांच विकेट से जीत हासिल करके एशेज शृंखला 4-1 से अपने नाम की। इंग्लैंड की टीम खेल के पांचवें और अंतिम दिन अपनी दूसरी पारी में 342 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 160 रन का लक्षय मिला। लगातार विकेट गिरने और एक विवादास्पद डीआरएस समीक्षा के बाद तनाव बढ़ता गया, लेकिन एलेक्स कैरी ने विजयी रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 31 ओवरों में पांच विकेट पर 161 रन तक पहुंचाया। कैरी 16 रन और कैमरनग्रीन 22 रन बनाकर नाबाद रहे। यह 39 वर्षीय उस्मान ख्वाजा का आखिरी टेस्ट मैच था और इस तरह से उन्होंने जीत के साथ संन्यास लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीन टेस्ट जीतकर एशेज अपने पास बरकरार रखी। इंग्लैंड ने मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट में जीत हासिल की थी।

मिचेल स्टार्क ने तोड़ा हमवतन जॉनसन का रिकॉर्ड 

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने एशेज सीरीज 2025-26 में कुल 31 विकेट अपने नाम किए। उनका स्ट्राइक रेट 29.6 का था, जो एक एशेज सीरीज में 30 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे अच्छा है। इसी के साथ स्टार्क ने हमवतन मिचेल जॉनसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लिस्ट में दूसारे नंबर पर अब जोनसान खिसक गए हैं, जिन्होंने 2013-14 की एशेज सीरीज में 30.5 के स्ट्राइक रेट से 37 विकेट निकाले थे। तीसरे नंबर पर विल्फ्रेड रोड्स हैं, 33.2 के स्ट्राइक रेट से 31 विकेट, चौथे नंहर पर ग्लेन सैकग्रा 36.4 के स्ट्राइक रेट से 32 विकेट और पांचवें नंबर पर जिम लैकर 37के औसत से 46 विकेट है। इसके अलावा मिचेल स्टार्क 2000 के बाद से एशेज सीरीज में 30 से ज्यादा विकेट लेने वाले 5वें गेंदबाज बन गए हैं। दो बार शेन वॉर्न और एक-एक बार मिचेल जॉनसन और ग्लेन मैक्ग्रा ने ये कमाल किया है।

उस्मान ख्वाजा का आखिरी मैच: 

सिडनी टेस्ट शुरू होने से पहले ही खाजा ने अंतरराष्ट्रीय करियर पर ब्रेक लगाने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि सिडनी टेरट उनका आखिरी होगा। इस पूरी सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और इसी वजह से उन्हें आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थीं। पाकिस्तान में जन्मे, मुस्लिम पहचान वाले खाजा का करियर जितना क्रिकेटिंग उपलब्धियों से भरा रहा, उतना ही विवादों और बहसों से भी जुड़ा रहा। इस एशेज सीरीज के शुरू होने से पहले से ही खाजा विवादों में रहे। पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाना था। मैच शुरू होने से पहले खाजा तीन दिन लगातार गोल्फ खेलते नजर आए। इससे खवाजा की पीठ में ऐंठन (बैक स्पैज्म) की खबर आई।

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम, इंग्लैंड 7वें नंबर 

ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल में अपनीबादशाहत कायम रखी है। ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी 2025-27 की पोइंट्स टेबल में 87.50 जीत % के साथ शीर्ष पर विराजमान है। वहीं दूसारे नंबर पर न्यूजीलैंड है, जिसका जीत प्रतिशत 77.78 है। 75 फीसदी जीत प्रतिशत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे पायदान पर है। चौथे नंबर पर श्रीलंका है, जिसका जीत प्रतिशत 66.67 है। पाकिस्तान टॉप 5 में है। वहीं, टीस इंडिया 48.15 जीत प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर और इंग्लैंड सातवें स्थान पर विराजमान है।