सोमवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के चलते सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
घरेलू मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के जून वायदा अनुबंध में शुरुआती कारोबार में 471 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। यह अनुबंध पिछले सत्र के बंद भाव 1,58,547 रुपये से 551 रुपये नीचे 1,57,996 रुपये पर पहुंच गया। दिन के दौरान इसने 1,58,341 रुपये का उच्चतम और 1,57,547 रुपये का निम्नतम स्तर छुआ।
वर्तमान में घरेलू बाजार में सोना लगभग 1,58,550 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास चल रहा है। गौरतलब है कि इस साल सोने ने 1,80,779 रुपये का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था।
चांदी की भी स्थिति कमजोर रही। MCX पर जुलाई अनुबंध पिछले बंद भाव 2,71,886 रुपये से 4,486 रुपये नीचे 2,67,400 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 3,118 रुपये की गिरावट के साथ 2,68,768 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 2,69,890 रुपये और निम्नतम स्तर 2,64,949 रुपये रहा। इस साल चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंची थी। घरेलू बाजार में चांदी फिलहाल 2,68,750 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नरमी
कॉमेक्स पर सोने के वायदा भाव में 27.40 डॉलर की गिरावट आई। यह 4,547.60 डॉलर प्रति औंस पर खुलने के बाद 4,534.50 डॉलर पर पहुंच गया। चांदी भी 2.49 डॉलर टूटकर 75.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 77.54 डॉलर था।