लखनऊ में हुए भीषण कोचिंग अग्निकांड के बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने अवैध रूप से चल रहे संस्थानों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अब तक 16 कोचिंग सेंटरों और 3 अस्पतालों को सील किया जा चुका है।
एमडीए के अधिकारियों ने बताया कि इन संस्थानों में बिना अनुमति निर्माण, अग्निशमन उपकरणों की अनुपस्थिति और अन्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया। नामचीन कोचिंग संस्थानों में स्कॉलर्स डेन, फिजिक्स वाला और जेनेसिस कोचिंग भी नियमों की अनदेखी करते पाए गए।
एमडीए वीसी का बयान
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी अनुभव सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शहर में किसी भी संस्थान को नियमों की अवहेलना करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
सील किए गए प्रमुख कोचिंग सेंटर
- स्कॉलर्स डेन कोचिंग सेंटर
- फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर
- जेनेसिस कोचिंग
- हॉवर्ड इंटरनेशनल कोचिंग
- वंडर लाइब्रेरी, रमा लाइब्रेरी, नमो स्टडीज, सचिन लाइब्रेरी, प्रियांश प्रतियोगिता एकेडमी
- अनएकेडमी कोचिंग सेंटर
- गोकुलदास क्षेत्र में संचालित अमित कुमार, चकित मिश्रा, अथर हुसैन और रियासत हुसैन के कोचिंग सेंटर
- गुरहट्टी चौराहे के पास बेसमेंट में प्रदीप गुप्ता का कोचिंग सेंटर
सील किए गए अस्पताल
- दीपा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर
- अल्फा हॉस्पिटल
- क्योर हॉस्पिटल