बुधवार को जबरदस्त उछाल के बाद गुरुवार को भी सोने और चांदी के दामों में तेजी बनी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 557 रुपये की बढ़त के साथ 1,49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह जून-जुलाई के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। चांदी में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 2,27,625 रुपये पर ट्रेड कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं को मजबूती मिली है, जिसका घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। कॉमेक्स पर सोना 0.41 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,321 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 0.08 प्रतिशत चढ़कर 62.325 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने, अमेरिकी डॉलर के कमजोर पड़ने और ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोना-चांदी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की बातचीत में प्रगति से कच्चे तेल के दाम घटे हैं, जिससे महंगाई का दबाव कम होने की संभावना बनी है। इससे ब्याज दरों पर दबाव घटने की उम्मीद जताई जा रही है, जो कीमती धातुओं के लिए अनुकूल साबित हो रही है।