बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवाती तूफान मुरासु का प्रभाव मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक महसूस किया जा सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जबलपुर सहित राज्य के 23 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। प्रभावित क्षेत्रों में बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी, मऊगंज और सिंगरौली शामिल हैं। इसके विपरीत भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत कई अन्य जिलों में मौसम साफ रहने और धूप निकलने की उम्मीद है।
4 और 5 नवंबर को भी कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं तथा हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 6 नवंबर को धनतेरस के दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।