अतिक्रमण कार्यों द्वारा वन भूमि को समतल कर फसलें उगाई जा रही है, जिन्हें रोकने के लिए वन विभाग द्वारा उक्त अतिक्रमण कार्यों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विगत दिवस भी इसी तरह का एक मामला सामने आया जहां जिला वन मंडल अधिकारी हेमंत यादव के मार्गदर्शन एवं हिमांशु त्यागी उपवनमण्डल अधिकारी सिरोंज के निर्देशन में जिले में लगातार अतिक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए मुहिम चलायी जा रही है। इसी मुहिम के तहत वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर लटेरी ने मुखबिर की सूचना पर टीम गठित की गई। बीट वीरपुर के कक्ष क्रमांक पी 441 में टीम पहुंची तो देखा गया कि एक ट्रैक्टर वन भूमि पर चल रहा है। स्टाफ द्वारा उसे रोककर पूछताछ की गई तो चालक ने ट्रेक्टर को मौके से भगाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद पकड़े जाने पर चालक ने अपना नाम ऐफाज खान पुत्र अशफाक खान निवासी बलरामपुर तहसील लटेरी जिला विदिशा बताया। वनभूमि पर ट्रैक्टर मैसी फर्गूसन लाल रंग का बगैर पंजीयन क्रमांक जिसका इंजन नंबर र,,325.5M63427 एवं चेचिस नं MEAA 3119 GN 2435116 जोकि रोडर वेटर से जुता मिला। मौके से चालक से भूमि संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो उसके द्वारा वनभूमि पर आतिक्रमण करना बताया गया।