भोपाल: बैरसिया इलाके में कल सुबह दसवीं की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर, मिसरोद में दीपावली की रात आग में झुलसी वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम हिरणखेड़ी निवासी वंदना राजपूत पुत्र रघुवीर सिंह (17) कक्षा दसवीं की छात्रा थी। कल सुबह उसने अपने घर में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है। उधर मिसरोद पुलिस ने बताया कि 65 वर्षीय राजश्री बाई सलैया में रहती थी। दीपावाली की रात वह घर में दीया लगाते समय उनके कपड़ों में आग लग गई थी। गंभीर अवस्था में उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह करीब छह बजे उनकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।