दामाद के हमले में ससुर की मौत सास और पत्नी घायल

गंजबासौदा: विदिशा जिले के मुकुंदपुर थाना के अंतर्गत एक दामाद ने ससुराल में रह रही पत्नी और सास-ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया है। इस घटना में 50 वर्षीय ससुर घनश्याम पिता नारायण सिंह कुर्मी की मौत हो गई। वहीं 40 वर्षीय दामाद संजय गौर उर्फ संजय कुर्मी की 35 वर्षीय पत्नी रश्मी कुर्मी और 50 वर्षीय सास ऋषि बाई घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत्तक घनश्याम पिता नारायण कुर्मी निवासी मुकुन्दपुर की चार पुत्रियां व एक पुत्र है। जिसमें एक पुत्री (सबसे बड़ी) रश्मी कुर्मी है जिसकी शादी जहाजपुर थाना रहटी जिला सिहोर के संजय गौर उर्फ संजय कुर्मी के साथ 15-16 साल पहले हुई थी। रश्मी कुर्मी पति संजय की दो पुत्रियां है।

संजय से परेशान होकर रश्मी 9 अगस्त को रक्षाबंधन को ग्राम मुकुन्दपुर अपने पिता के घर अपनी छोटी बेटी के साथ आई थी, तब से रश्मी कुर्मी अपने ससुराल नहीं गई। घटना 28/29 अक्टूबर की दरमियानी रात संजय रात करीब 02.30 बजे ग्राम मुकुन्दपुर मुंह में काला कपड़ा बांध कर आया और अपने ससुराल के घर में ट्रैक्टर के सहारे टीन शेड में चढ़कर अंदर दहलान में कूद गया। दहलान में सभी लोग संजय की पत्नी रश्मी कुर्मी ,बेटी नंदिनी , साली दीक्षा कुर्मी ,सांस ऋषि बाई ,ससुर घनश्याम कुर्मी सो रहे थे। रश्मी का भाई अमित अंदर कमरें मे सो रहा था। संजय ने पत्नी रश्मी का मुंह दबाया ,मुंह दबाने के बाद रश्मी को चाकू दिखाने लगा तो रश्मी चिल्लाई तभी सभी घर वाले उठ गये मृतक का बेटा अमित कुर्मी आवाज सुनकर कमरे के बाहर

आया तो देखा कि आरोपी संजय गौर रश्मी के साथ चाकू से मारपीट कर रहा था,जिससे रश्मी को दाहिने कंधे के नीचे पीठ में व बायें हाथ की कोहनी में चोट होकर खून निकल आया। मृतक ने बीचबचाव में चाकू पकड़ लिया तो चाकू के दो टुकङे हो गये। उसके बाद संजय ने दूसरा चाकू निकाला और मृतक को जान से मार डालूंगा बोल कर जान से मारने की नीयत से पेट मे बांयी तरफ चाकू मारा जिससे खून निकल आया और वह गिर गया। मृतक के बेटे और पत्नी ने रोका तो दोनों को धक्का देकर उनको प्लास्टिक की बंदूक दिखा कर डराने लगा और मृतक के ऊपर चढ गया तो मृतक की आंतङिया बाहर निकल आई। बहुत खून बह रहा था। चिल्लाने की आवाज सुनकर पङोस मे रहने वाला अभिलाश कुर्मी पिता रघुवीर सिंह कुर्मी वहां आ गया तो मृतक के घरवालो ने बंदूक छुड़ाई तो बंदूक वहीं पर टूट गयी। तो आरोपी चाकू दिखाकर दरवाजे के बाहर गया और बोला मेरा बाप भी चला गया। तेरा बाप भी चला जायेगा। अब मै भी अपने को खत्म कर लूंगा। इतना कहकर संजय ने अपने गले मे दोनो तरफ चाकू से मार लिया और पास के मंदिर मे जाकर बैठ गया। फिर मृतक की लड़की ने डायल 112 को काल किया।

फिर मृतक का बेटा मृतक को मोटर साईकिल से लेकर चौकी गये। जहां चौकी के पास 112 मिल गयी जिसमे बिठाकर मृतक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।