100 विवि के लिए नहीं मिले योग्य परीक्षा नियंत्रक, दोबारा बुलाए जाएंगे आवेदन

भोपाल: उच्च शिक्षा विभाग को पांच माह की कड़ी मशक्कत के चलते प्रदेश के पांच विवि को परीक्षा नियंत्रक मिल सके हैं। अभी सात विवि में परीक्षा नियंत्रक की बहुत आवश्यकता है। क्योंकि विवि की परीक्षाएं बेपटरी हो चुकी हैं। इसलिए विभाग भी नियुक्ति करने के लिए जल्द ही आवेदन जमा करने संबंधि आदेश जारी करेगा। वहीं बीयू मे नियुक्त हुई परीक्षा नियंत्रक की योग्यता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। विवि अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर का पद है। इसमें विभाग ने बीयू में नियमित परीक्षा नियंत्रक के तौर पर डॉ. आशा कुमारी को नियुक्त किया है। डॉ आशा ग्वालियर के श्यामलाल पाण्डमीय कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। हालांकि अभी डॉ आशा ने पदभार ही ग्रहण नहीं किया है और उनकी योग्यता पर सवाल जरुर खड़े होना शुरु हो गए हैं। वर्तमान में जीवाजी विवि ग्वालियर, पं शंभूनाथ शुक्ल विवि शहडोल, क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगौन, क्रांतिवीर तत्या तोपे विश्वविद्यालय गुना, अवधेश प्रताप सिंह विवि रीवा, रानी दुर्गावति विवि जबलपुर और शंकरशाह विवि छिंदवाडा हैं, जिनमे ंपरीक्षा नियंत्रक नियुक्त होना है।