अस्पतालों में OPD फुल, सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण, तेज बुखारके पहुंच रहे ज्यादा मरीज

भोपाल: मौसम में तेजी से आ रहे बदलाव और दिन-रात के तापमान में बड़े अंतर का सीधा असर सेहत पर दिखाई दे रहा है। सर्दीजुकाम, गले में संक्रमण, तेज बुखार और बदन दर्द जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालात ये हैं कि गांधी मेडिकल, जिला अस्पताल, एम्स अस्पताल, निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में रोज बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार वायरल संक्रमण का दौर चल रहा है। इसके साथ ही शहर की वायु गुणवत्ता भी खराब है। कमजोर इम्युनिटी वाले, डायबिटीज और हृदय रोगियों में निमोनिया के मामले भी सामने आ रहे हैं। कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। कईमरीजों में खांसी 4 से 7 दिन तक बनी रहती है।