हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक 65-70 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी विनय कुमार सिंह ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। विनय कुमार सिंह पेयजल विभाग के पूर्व कर्मचारी थे और मूल रूप से बिहार के पटना जिले के रहने वाले थे।
परिवार ने पुलिस को बताया कि विनय कुमार सिंह पिछले 5-6 वर्षों से मानसिक अस्वस्थता से पीड़ित थे और उनका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार सुबह वह घर से दाढ़ी बनवाने की बात कहकर निकले थे।
पुलिस को शव की तलाशी में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने अपनी इच्छा से यह कदम उठाने की बात लिखी और परिवार से माफी मांगी। आरपीएफ और कटकमदाग थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।