विदिशा नपा के 49 कर्मचारियों कोबनाया गया BLO, कई काम अटके

नगर पालिका से 49 कर्मचारी ऐसेबीएलओ बना दिए गए जिनके ऊपर मैदानी स्तर पर शासन की योजनाओं से लेकर अधिकांश वह जरूरी कार्य जिनकों क्रियान्वित कराने की जिम्मेदारी उनकी होती है। वही करोड़ों रुपए की बकाया राशि वसूलने का काम तो प्रभावित हो ही रहा है। साथ ही आम नागरिकों को भी नपा से जुड़े कई कार्यों को कराने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार नपा के चार दर्जन से अधिक उन कर्मचारियों को बीएलओ बना दिया गया है जो धरातल से लेकर कार्यालय स्तर पर होने वाले कई जरूरी कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खासबात यह है जो 49 कर्मचारी बीएलओ का कार्य देख रहे हैं उनमें अधिकतर स्थाई कर्मी व दैनिक वेतन भोगी शामिल हैं। एक ही संस्था से इतने कर्मचारियों से बीएलओ का काम लेना समझ से परे लग रहा है। क्योंकि शासन की जो योजनाएं नपा द्वारा संचालित हैं उनका लाभ पात्रों को दिलाने के लिए बीएलओ बने कर्मचारी समय नहीं दे पा रहे हैं। संस्था से जिन कर्मचारियों को बीएलओ बनाया गया है उनमें सबसे अधिक संख्या नाकेदारी यानी वार्ड प्रभारियों की है। शहर के अनेक संपत्तिकर व जलकर के बकायादारों से 20 करोड़ रुपए से अधिक की राशि संस्था को वसूलना है। बकाया राशि वसूलने का काम भी वार्ड प्रभारी करते हैं। लेकिन वार्ड प्रभारियों में से अधिकतर बीएलओ का काम देख रहे हैं।

 जिससे बकाया राजस्व वसूली का कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं शासन की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनका पात्रों को लाभ दिलाने के लिए मैदानी स्तर पर वार्ड प्रभारी करते हैं। लेकिन बीएलओ बनाए जाने से संस्था के कई जरूरी कार्य जो जनता से जुड़े होते हैं वह भी प्रभावित हो रहे हैं।