अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से अलग-थलग पड़ा आंतकिस्तान: राष्ट्रमंडल देशों के संसद अध्यक्षों की बैठक से पाक बेदखल 

कल से राष्ट्रमंडल देशों के संसद के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों का 28वां सम्मेलन शुरू होने वाला है। सम्मेलन 14 से 16 जनवरी तक दिल्ली में होगा। पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्धाटन करेंगे। इसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश की भागीदारी नहीं होगी। 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बारे में एक सवाल के जवाब में कहा, सम्मेलन में पाकिस्तान की भागीदारी नहीं रहेगी। जबकि बांग्लादेश में संसद भंग होने की वजह से उसकी सहभागिता नहीं पाएगी। दूसरी ओर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल से संसद की कार्यवाही का चरित्र बदल जाएगा। बिरला के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिये संसद की कार्यवाही के प्रसारण से लेकर सांसदों की सुविधा तक नए प्रयोगों ने बड़े परिवर्तन की नींव रख दी है। 

मसलन अगले साल संसद की कार्यवाही का प्रसारण सभी 27 अधिसूचित भाषाओं में होगा। इस साल मानसून सत्र में 22 भाषाओं में कार्यवाही का प्रसारण होगा। एआई के माध्यम से सांसदों को सत्र में तारांकित प्रश्न लगने की जिम्मेदारी तीन दिन पहले और उसका जवाब एक दिन पूर्व ही व्हाट्सएप के माध्यम से दे दी जाएगी।

 इससे सांसदों को पूरक सवाल की तैयारी करने का समय मिलेगा। लोकसभा की कार्यवाही इसी सत्र से एक घंटे के अंदर वेबसाइट पर मुहैया कराई जाएगी। भविष्य में योजना आधे घंटे में ही इसे वेबसाइट पर अपलोड करने की है। बिरला ने कहा कि संसद की कार्यवाही के रूप में योजना भारत की विविधता को प्रदर्शित करने की है। इस संबंध में एआई की मदद ली जा रही है।