अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई। यह मुलाकात करीब दो घंटे तक चली, जिसमें दोनों नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, ताइवान और ईरान संकट जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से बात की।
बैठक के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दोनों देशों के बीच सहयोग पर जोर देते हुए कहा कि अमेरिका और चीन को पार्टनर बनना चाहिए, प्रतिद्वंद्वी नहीं। उन्होंने 2026 को दोनों देशों के संबंधों के लिए ऐतिहासिक वर्ष करार दिया और साझा समृद्धि तथा स्थिरता पर बल दिया।
ट्रंप ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिनपिंग से दोस्ती उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने दोनों नेताओं के बीच अच्छे संबंधों का जिक्र किया। ट्रंप के साथ अमेरिकी व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था, जिसमें कई प्रमुख कंपनियों के सीईओ शामिल थे।