राजस्थान-MP-UP में 7 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, पारा 48°C पार

राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक सूखी और तपती हवाओं का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश के बांदा में बुधवार को दिन का तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। कई अन्य जिलों में भी पारा 45 से 47 डिग्री के बीच घूम रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण इन राज्यों में गर्मी और बढ़ेगी। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहेंगे।