सोमवार को हुई तेज गिरावट के बाद मंगलवार को भी सोने और चांदी के भावों में कमी जारी रही। वैश्विक बाजारों में कमजोरी, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर बढ़ती आशंकाओं ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाया है, जिससे निवेशक चिंतित हैं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को 10 ग्राम सोना हल्की गिरावट के साथ 1,54,766 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। चांदी में एक दिन में 1,443 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,44,946 रुपये रह गया।
इससे पहले सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,100 रुपये टूटकर 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 5,000 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछले सत्र में इसका भाव 2,60,700 रुपये था।